सड़क का एमएलसी ने किया शिलान्यास

खरकनी पंचायत के रतनुआं में रविवार को विधान पार्षद राजन कुमार सिंह ने नगर परिषद के उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि सतीश कुमार सिंह के साथ सड़क का शिलान्यास किया। पथ का निर्माण मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विकास योजना के तहत विधान पार्षद के ऐिछक निधि से की जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Dec 2019 10:46 PM (IST) Updated:Mon, 09 Dec 2019 06:13 AM (IST)
सड़क का एमएलसी ने किया शिलान्यास
सड़क का एमएलसी ने किया शिलान्यास

खरकनी पंचायत के रतनुआं में रविवार को विधान पार्षद राजन कुमार सिंह ने नगर परिषद के उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि सतीश कुमार सिंह के साथ सड़क का शिलान्यास किया। पथ का निर्माण मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विकास योजना के तहत विधान पार्षद के ऐच्छिक निधि से की जाएगी। सड़क के निर्माण से सैकड़ों घर के नागरिकों को लाभ मिलेगा। इस पथ के निर्माण से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- दो मिशन स्कूल पथ जुड़ जाएगा। विधान पार्षद ने कहा कि मैं अपने स्तर से विकास कार्यो को धरातल पर उतारने का प्रयास कर रहा हूं। विकास में सभी की सहभागिता जरूरी है। वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सतीश कुमार सिंह ने कहा कि हर क्षेत्र के विकास के लिए मैं लगा रहता हूं। विधान पार्षद ने मेरे आग्रह पर सड़क निर्माण की स्वीकृति दी है। भाजपा के जिला मंत्री रविद्र शर्मा, मीडिया प्रभारी कवि सिंह उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी