भागवत कथा सुनने से मनुष्य को मिलता है परम आनंद : अनुराधा

औरंगाबाद। कथावाचिका अनुराधा सरस्वती ने श्रद्धालुओं को भागवत गीता के बारे में बताया। कहा कि भागवत कथा से मन का शुद्धिकरण होता है। इससे संशय दूर होता है। शांति व मुक्ति मिलती है। मनुष्य को परम आनंद की प्राप्ति होती है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 10:58 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 10:58 PM (IST)
भागवत कथा सुनने से मनुष्य को मिलता है परम आनंद : अनुराधा
भागवत कथा सुनने से मनुष्य को मिलता है परम आनंद : अनुराधा

औरंगाबाद। शहर के मिशन स्कूल स्थित जागृति बिहार कालोनी स्थित शिव मंदिर परिसर में साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ चल रहा है। यह 26 सितंबर तक जारी रहेगा। कथावाचिका अनुराधा सरस्वती ने श्रद्धालुओं को भागवत गीता के बारे में बताया। कहा कि भागवत कथा से मन का शुद्धिकरण होता है। इससे संशय दूर होता है। शांति व मुक्ति मिलती है। मनुष्य को परम आनंद की प्राप्ति होती है।

श्रीमद्भागवत कथा श्रवण से जन्म-जन्मांतर के विकार नष्ट होकर प्राणी मात्र का लौकिक व आध्यात्मिक विकास होता है। श्रीमद्भागवत महापुराण सभी ग्रंथों का सार है। भागवत पुराण को मुक्ति ग्रंथ कहा गया है। इसकी कथा सुनना और सुनाना दोनों ही मुक्तिदायिनी है, और आत्मा को मुक्ति का मार्ग दिखाती है। उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति किसी तीसरे व्यक्ति को कथा सुनने के लिए प्रेरित करता है तो पहले व्यक्ति को इस बात का पूरा फल मिलता है। श्रद्धालुओं को बताया कि कथा सुनने का फल सभी पुण्यों, तपस्या व सभी तीर्थों की यात्रा के फल से भी कहीं बढ़कर है। भागवत कथा का आयोजन करने तथा सुनने के अनेक लाभ हैं। इसे आयोजित कराने तथा सुनने वाले व्यक्तियों-परिवारों के पितरों को शांति और मुक्ति मिलती है। इसे सुनने के क्रम में आत्मिक ज्ञान की प्राप्ति करते हुए आप सांसारिक दुखों से निकल पाते हैं। कथा के महत्व को समझाते हुए उन्होंने कहा कि भागवत कथा में जीवन का सार तत्व मौजूद है। आवश्यकता है निर्मल मन ओर स्थिर चित्त के साथ कथा श्रवण करने की। बताया गया कि 27 सितंबर को भंडारा का आयोजन किया जाएगा। शिक्षक नेता अशोक पांडेय, उत्तम सिंह, मनीष सिंह, विपिन कुमार सिंह, अशोक सिंह, रविद्र सिंह, रामस्वरूप सिंह, अनिल सिंह, सूर्यदेव सिंह, मनोज सिंह, संजय द्विवेदी, बिगन पांडेय, वीरू विनायक, हिमांशु कुमार, नीतीश कुमार, दिशु सिंह सोलंकी, प्रभात भरद्वाज, पंकज कुमार, बिपिन कुमार समेत संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।

chat bot
आपका साथी