औरंगाबाद में शराब कारोबारियों ने पुलिस टीम पर किया हमला

बिहार में शराब बंदी के बाद उस पर रोक लगाने वाली पुलिस पर लगातार हमले हो रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Sep 2021 11:24 PM (IST) Updated:Sun, 05 Sep 2021 11:24 PM (IST)
औरंगाबाद में शराब कारोबारियों ने पुलिस टीम पर किया हमला
औरंगाबाद में शराब कारोबारियों ने पुलिस टीम पर किया हमला

औरंगाबाद। बिहार में शराब बंदी के बाद उस पर रोक लगाने वाली पुलिस पर लगातार हमले हो रहे हैं। कई पुलिसकर्मियों की जान चली गई है और कई विकलांग हो गए हैं। शराबी एवं शराब तस्कर के हौसले कम नहीं हो रहे है। यहां झारखंड से शराब का धंधा फल फूल रहा है। शनिवार की शराब बरामद करने सिमरा थाना पुलिस की टीम पर दुखी बिगहा गांव में ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। सुनील सिंह घर छापेमारी करने गई सिमरा थाना पुलिस पर ग्रामीणों ने ईंट, पत्थर एवं कुदाल से जानलेवा हमला कर दिया। सिमरा थानाध्यक्ष रामइकबाल यादव ने बताया कि इस घटना में सहायक अवर निरीक्षक उमेश राम, रामप्रवेश यादव एवं सैप के जवान सह चालक वीरेंद्र प्रसाद यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। घायलों का प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल में किया गया। हमले के दौरान पुलिस की स्कार्पियो गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया है। हमला के बाद सिमरा पहुंची रिसियप व अंबा पुलिस

सिमरा थाना पुलिस पर शराब कारोबारियों के हमले की सूचना जिला मुख्यालय को दी गई। सूचना पर रिसियप एवं अंबा थाना पुलिस सिमरा पहुंची। थानाध्यक्ष रामइकबाल यादव ने गांव पहुंच मोर्चा संभाल लिया। अंबा थानाध्यक्ष जेके भारती एवं रिसियप थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने गांव की घेराबंदी कर हमलावरों पर काबू पाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस से घिरते देख अंधेरे का लाभ उठाकर धंधेबाज के स्वजन शराब लेकर घर छोड़कर भाग गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना में प्रयुक्त कुदाल एवं अन्य सामग्री बरामद कर लिया गया है। बताया कि मामले में पुलिस में धंधेबाज सुनील सिंह के साथ, उनकी पत्नी, पुत्र अमित सिंह उर्फ सोनू के साथ पुत्रवधु को नामजद किया गया है। उनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। अभियुक्त घर छोड़कर फरार हो गए है। अभी तक अफसर सहित आठ हुए जख्मी

धंधेबाजों को गिरफ्त में लेने के दौरान अभी तक विभिन्न थानों के आठ पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं। बीते वर्ष सितंबर में शराब तस्कर द्वारा वाहन से हमला के दौरान कुटुंबा थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष कमलेश पासवान, थाना प्रबंधक गंगेश कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। पिछले सप्ताह ऐसा हीं वाक्या अंबा थानाध्यक्ष दारोगा देवेंद्र सिंह एवं सिपाही गुड्ड् कुमार को गंभीर चोट लगी थी। इससे पहले जून में रिसियप थानाध्यक्ष आसुतोष कुमार को धंधेबाजों ने रौंद दिया था। संयोग रहा कि वे बाल-बाल बच गए थे।

chat bot
आपका साथी