जीविका ने चलाया मतदाता जागरुकता अभियान

औरंगाबाद। प्रखंड के विभिन्न गांवों में सोमवार को जीविका दीदी के द्वारा मतदाता जागरुकता अभियान चलाया गया। अभियान जिला परियोजना प्रबंधक पवन कुमार प्रखंड मेंटर प्रशिक्षण पदाधिकारी जयराम प्रसाद प्रखंड परियोजना प्रबंधक सविता कुमारी के नेतृत्व में चलाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 05:41 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 05:41 PM (IST)
जीविका ने चलाया मतदाता जागरुकता अभियान
जीविका ने चलाया मतदाता जागरुकता अभियान

औरंगाबाद। प्रखंड के विभिन्न गांवों में सोमवार को जीविका दीदी के द्वारा मतदाता जागरुकता अभियान चलाया गया। अभियान जिला परियोजना प्रबंधक पवन कुमार प्रखंड मेंटर प्रशिक्षण पदाधिकारी जयराम प्रसाद, प्रखंड परियोजना प्रबंधक सविता कुमारी के नेतृत्व में चलाया गया। इटवां गंव में विकास, महान जागृति जीविका महिला ग्राम संगठन की जीविका दीदियों ने रंगोली बनाकर प्रभात फेरी एवं मेहंदी प्रतियोगिता के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाई। सलेमपुर गांव के उज्जवल, नारी शक्ति जीविका महिला ग्राम संगठन की जीविका दीदियों ने प्रभात फेरी निकाली एवं शपथ भी दिलवाकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। बीपीएम सविता कुमारी के द्वारा बताया गया कि प्रखंड के सभी गांवों में जीविका दीदियों के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में सदस्यों को सामाजिक दूरी एवं मास्क के प्रयोग करने के लिए भी बताया गया, ताकि कोरोना से भी बचा जा सके। इस अभियान में क्षेत्रीय समन्वयक रजनीश कुमार, सामुदायिक समन्वयक रंजीत कुमार निराला, अनिता कुमारी, लेखपाल आर•ाू तमन्ना, रेखा कुमारी, कुसुम कुमारी, ललीता कुमारी, जीविका मित्र सूर्यकांति कुमारी, यास्मीन प्रवीण, सुषमा कुमारी, सुनैना देवी, कांति कुमारी, चंचल कुमारी, मिना देवी, चंद्रकांती कुमारी, पूजा कुमारी, नीलम कुमारी, डिम्पल देवी समेत सभी जीविका दीदियों ने अहम भूमिका निभाई।

chat bot
आपका साथी