पीठ में खंजर घोंपने वालों को सबक सिखाना हमारी जिम्मेदारी : चिराग पासवान

औरंगाबाद। लोजपा सुप्रीमो सह सांसद चिराग पासवान ने शुक्रवार को आर्शीवाद यात्रा के दौरान महावर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए जनता से विरोधियों को सबक सिखाने के लिए आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने हमारे आदर्श रामविलास पासवान की पीठ में खंजर घोंपने का काम किया है अपमानित करने का का किया है। उनको सबक सिखाने की जिम्मेदारी हम सब की है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Aug 2021 10:57 PM (IST) Updated:Fri, 27 Aug 2021 10:57 PM (IST)
पीठ में खंजर घोंपने वालों को सबक सिखाना हमारी जिम्मेदारी : चिराग पासवान
पीठ में खंजर घोंपने वालों को सबक सिखाना हमारी जिम्मेदारी : चिराग पासवान

औरंगाबाद। लोजपा सुप्रीमो सह सांसद चिराग पासवान ने शुक्रवार को आर्शीवाद यात्रा के दौरान महावर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए जनता से विरोधियों को सबक सिखाने के लिए आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने हमारे आदर्श रामविलास पासवान की पीठ में खंजर घोंपने का काम किया है, अपमानित करने का का किया है। उनको सबक सिखाने की जिम्मेदारी हम सब की है। यही आशीर्वाद मांगने आपके बीच आया हूं। आपका ही बेटा हूं। बेटे को आशीर्वाद दें। लोगों ने जयकारा लगाकर उनका समर्थन किया। कहा कि मरते दम तक आप लोगों के लिए जीऊंगा और मरूंगा। पिता ने बिहार के विकास के लिए, आपकी आवाज को बुलंद करने के लिए खुद को बलिदान दे दिया। डा. प्रकाश चंद्रा ने कहा कि काफी विलंब के बावजूद औरंगाबाद जिला में करीब 50 हजार से अधिक संख्या में लोगों ने उनका इंतजार किया। इसके लिए वे धन्यवाद के पात्र हैं। डॉक्टर चंद्रा ने कहा कि पहली बार इतनी बड़ी संख्या में जनसैलाब उमड़ा हुआ दिखा। लोगों का आशीर्वाद जिस तरह लोजपा को मिल रहा है उससे हम सब अभिभूत हैं और जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। कहा कि बिहार को विकसित बनाएंगे और रामविलास पासवान के सपने को पूरा करेंगे। इसलिए जनता आशीर्वाद दे। नारा लगाया गया -जन-जन की पार्टी। भीड़ बोली-जिदाबाद। बिहार फ‌र्स्ट। भीड़ बोली-बिहारी फ‌र्स्ट। श्री पासवान ने साफ-साफ कहा कि मुझे आप सब की जरूरत है। आशीर्वाद मांगने आया हूं। महावर में पासवान बुद्धिजीवी मंच ने चांदी का मुकुट देकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा।

chat bot
आपका साथी