करमडीह गांव में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, जख्मी

औरंगाबाद। नबीनगर थाना क्षेत्र के करमडीह गांव में रविवार को प्रियेश कुमार नामक युवक को अपराधियों ने गोली मार दी। जिससे युवक जख्मी हो गया जिसे इलाज के लिए नबीनगर रेफरल अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है। गोली पैर में लगी है जिस कारण हालत खतरे से बाहर बताई जा रही हे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 May 2021 07:33 PM (IST) Updated:Sun, 23 May 2021 07:33 PM (IST)
करमडीह गांव में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, जख्मी
करमडीह गांव में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, जख्मी

औरंगाबाद। नबीनगर थाना क्षेत्र के करमडीह गांव में रविवार को प्रियेश कुमार नामक युवक को अपराधियों ने गोली मार दी। जिससे युवक जख्मी हो गया, जिसे इलाज के लिए नबीनगर रेफरल अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है। गोली पैर में लगी है, जिस कारण हालत खतरे से बाहर बताई जा रही हे। घटना की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची, जहां से एक खोखा बरामद किया गया। घटनास्थल पर खून के निशान पाए गए है। पुलिस ने घटना के बारे में घायल के पिता व ग्रामीणों से जानकारी ली। घायल युवक के पिता मनोज सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका पुत्र दोपहर के समय अपने घर से शौच के लिए बधार में निकला था कि गांव के ही अमरेश सिंह, अमरेश के पुत्र सौरभ सिंह एवं शुभम सिंह हथियार से लैस होकर पहुंचे और फायरिग करने लगे। फायरिग होते देख पुत्र प्रियेश भागने लगा पर सौरभ ने गोली मारकर घायल कर दिया। भागने के दौरान गोली पैर में लगी है। पिता ने पुलिस को बताया कि फायरिग की आवाज सुनकर जब हम दौड़े तो देखा कि पिता व दानों पुत्र फायरिग करते हुए भाग रहे हैं। घायल पुत्र को इलाज के लिए अस्पताल लाए। पिता ने बताया कि सदर अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी कर दी गई। प्रभारी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि मामले में अमरेश एवं उसके दोनों पुत्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तहकीकात की जा रही है। घटना का कारण आपसी विवाद है। घटना के बाद दोनों गुट में तनाव है। बता दें कि अभियुक्त बने अमरेश एक माह पहले हॉप शूट्स की खेती करने को लेकर सुर्खियों में आया था।

chat bot
आपका साथी