पंचायत चुनाव के लिए सभी विभाग के कर्मियों से मांगी गई जानकारी

औरंगाबाद। ओबरा प्रखंड के गौतम बुद्ध नगर भवन में शुक्रवार को डीएम ने पंचायत चुनाव को लेकर अधिकारियों व कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान सभी सेक्टर पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय के सभी कोषांग के अधिकारियों से डीएम ने जानकारी मांगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 04:40 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 04:40 PM (IST)
पंचायत चुनाव के लिए सभी विभाग के कर्मियों से मांगी गई जानकारी
पंचायत चुनाव के लिए सभी विभाग के कर्मियों से मांगी गई जानकारी

औरंगाबाद। ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित गौतम बुद्ध नगर भवन में शुक्रवार को डीएम ने पंचायत चुनाव को लेकर अधिकारियों व कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान सभी सेक्टर पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय के सभी कोषांग के अधिकारियों से डीएम ने जानकारी मांगी। साथ ही सभी थानाध्यक्षों से बूथ स्तरीय जानकारी भी ली गई।

डीपीआरओ मुकेश कुमार ने बताया कि पंचायत चुनाव में इस बार चार पद जिला परिषद, मुखिया, पंचायत समिति एवं वार्ड सदस्य का चुनाव ईवीएम के द्वारा कराया जाएगा। बाकी के सरपंच एवं पंच का चुनाव बैलेट से कराया जाएगा। मैप के साथ बीडीओ, थाना अध्यक्ष एवं सीओ सभी बूथों का भौतिक सत्यापन कर इसका प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं।

बताया कि पंचायत चुनाव में कोविड-19 के नियमों का पालन किया जाएगा। समीक्षा बैठक के दौरान डीडीसी अंशुल कुमार ने बताया कि सभी कर्मी अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करें। अभी चुनाव की शुरुआती दौर है। आप पूरी तरह से तैयार हो जाए ताकि आगे आपको कोई कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने सभी कर्मियों को निर्देश दिया कि आप सभी जितने भी कोषांग में है। आपस में बैठक कर चुनाव से संबंधित तैयारी कर लें। जिला के द्वारा जो भी गाइडलाइन दिया जा रहा है या पत्र के माध्यम से आप सभी को निर्देश दिया जा रहे हैं। उसका गंभीरतापूर्वक पालन करें। जिन कर्मी को चुनाव से संबंधित अगर कहीं कोई समस्या हो तो वह अपने बीडीओ से जानकारी ले लेंगे। सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि सभी अपने क्षेत्र में जितने भी असामाजिक तत्वों के लोग हैं। उसका संज्ञान लेते हुए धारा 107 की रिपोर्ट जल्द भेजें।

वहीं दाउदनगर सिविल एसडीओ ने उपस्थित कर्मियों को चेतावनी देते हुए कहा कि पंचायती राज के द्वारा जो निर्देश मिला है। उसे हर हाल में पालन करें। काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बल्कि लापरवाही बरतने वाले कर्मी के ऊपर कार्रवाई की जाएगी। कहा कि चुनाव से संबंधित दाउदनगर में एक बैठक बुलाई जाएगी। डीएम ने सभी थानाध्यक्षों को कहा कि सभी अपने क्षेत्र में शांतिपूर्ण चुनाव कराने की तैयारी कर ले। क्योंकि चुनाव के दौरान किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। बताया कि आप सभी शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराकर ईवीएम को सुरक्षित औरंगाबाद सिन्हा कालेज में भेजने का काम करेंगे। उन्होंने सभी एआरओ से मुखिया का नामांकन के दौरान अल्फाबेटिकल रूप में सजाने की बात पूछे। सभी के द्वारा संतोषप्रद जवाब नहीं मिला। डीएम ने कहा कि 15 दिनों के बाद आप सभी से पुन: पंचायत चुनाव को लेकर रिव्यू करुंगा। इस मौके पर दाउदनगर अपर अनुमंडल पदाधिकारी प्रियव्रत रंजन, सीओ अमित कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी पुनीत कुमार, महिला प्रसार पदाधिकारी सुषमा रानी गुप्ता, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी विजय कुमार सिन्हा, थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार सिन्हा, पंकज कुमार सैनी, विमलेश कुमार, सुमंत कुमार, जयनंदन, संजीव कुमार, प्रिस कुमार, रवि कुमार, राहुल राज, रंजय कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी