औरंगाबाद में लगातार हो रही बारिश जनजीवन प्रभावित

औरंगाबाद। तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण शहर पानी-पानी हो गया है। मैदान झील में तब्दील हो गया है। स्थिति यह है कि शहर के मोहल्लों में हर जगह सिर्फ पानी दिखाई दे रहा है। बारिश के कारण नागरिक घरों से नहीं निकल रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 11:13 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 11:13 PM (IST)
औरंगाबाद में लगातार हो रही बारिश जनजीवन प्रभावित
औरंगाबाद में लगातार हो रही बारिश जनजीवन प्रभावित

औरंगाबाद। तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण शहर पानी-पानी हो गया है। मैदान झील में तब्दील हो गया है। स्थिति यह है कि शहर के मोहल्लों में हर जगह सिर्फ पानी दिखाई दे रहा है। बारिश के कारण नागरिक घरों से नहीं निकल रहे हैं। वैसे तो गुरुवार से ही बारिश हो रही है। परंतु शुक्रवार की रात से शुरू हुई बारिश शनिवार को पूरे दिन होती रही। मूसलाधार बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया है। सदर अस्पताल में झील सा नजारा दिखा। सिन्हा सोशल क्लब के पास मुख्य सड़क पर ठेहुना भर पानी जमा हो गया है। हनुमानगर, रामराज्यनगर एवं शास्त्रीनगर में पानी भर गया है। गांधी मैदान के पास वाले मोहल्ले में पानी भर जाने से नागरिक बेचैन हैं। मकबूल आलम, जितेंद्र कुमार, राहुल राज एवं पंकज वर्मा ने बताया कि इतनी बारिश इधर कई वर्षों से नहीं हुई थी। बारिश के कारण नदियां उफान पर है। बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। गेट स्कूल मैदान झील बन गया है। मैदान में पानी भर गया है। सुबह बारिश के बीच शिवशंकर प्रसाद एवं दिलीप कुमार गेट स्कूल मैदान टहलने गए तो देखा कि मैदान झील बन गया है। जलजमाव के कारण यहां से टहले बगैर वापस घर लौट गए। मदरसा खेल मैदान में भी पानी भर गया है। नूर आलम सिद्दकी, वार्ड पार्षद खुर्शीद अहमद एवं नौशाद आलम ने बताया कि बारिश में मदरसा मैदान झील बन जाता है। पानी निकासी की व्यवस्था न होने से यह स्थिति हो जाती है। मदरसा मैदान में ठेहुना भर पानी भरा है। देर शाम तक बारिश होती रही। बारिश के कारण बाजार में सन्नाटा रहा।

chat bot
आपका साथी