संगठन के कार्यो को लेकर संकल्पित हूं : सांसद

औरंगाबाद। सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जो कार्य किए गए हैं वह काफी सराहनीय है। संगठन के कार्यो को लेकर संकल्पित हूं। वे जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में रविवार को समीक्षा बैठक में बोल रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 10:33 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 10:35 PM (IST)
संगठन के कार्यो को लेकर संकल्पित हूं : सांसद
संगठन के कार्यो को लेकर संकल्पित हूं : सांसद

औरंगाबाद। सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जो कार्य किए गए हैं, वह काफी सराहनीय है। संगठन के कार्यो को लेकर संकल्पित हूं। वे जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में रविवार को समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा व संचालन जिला महामंत्री रविशंकर शर्मा ने किया। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन्मतिथि के अवसर पर सेवा और समर्पण अभियान के तहत 17 सितंबर से लेकर सात अक्टूबर तक सभी मंडल में हुए विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।

जिलाध्यक्ष ने कहा, हम सभी भाजपा के कार्यकर्ता है और जो भी कार्य हम सभी कार्यकर्ता को मिलता है उसका ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करते हैं। पूर्व विधान पार्षद राजन सिंह ने कहा कि हमेशा सभी लोगो के लिए सेवा भाव से कार्य करता हूं। आगामी विधान पार्षद के होने वाले चुनाव में समर्थन की अपील की।

मौके पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिल सिंह, अशोक सिंह, जिला महामंत्री मुकेश सिंह, राजकुमार सिंह, जिला मंत्री आलोक सिंह, जितेन्द्र शर्मा, तीर्थ नारायण वैश्य, जिला कोषाध्यक्ष विशाल वैभव, जिला प्रवक्ता मंटू शर्मा, उज्जवल सिंह, जिला मीडिया प्रभारी मितेंद्र कुमार सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चंदन सिंह, कला संस्कृति प्रकोष्ठ संयोजक आशुतोष सिन्हा, वाणिज्य प्रकोष्ठ जिला संयोजक मनोज प्रमार, जिला उपाध्यक्ष विकेस सिंह नगर अध्यक्ष पिन्टू सिंह, मंडल अध्यक्ष अरुण सिंह, उदय सिंह, रामस्वरूप सिंह, राजेन्द्र गुप्ता, पप्पु अग्रवाल, संजय गुप्ता, अशोक पांडेय, लाला शर्मा, आइटी सेल प्रमुख गुड़िया सिंह, महिला मोर्चा प्रवक्ता सुमन अग्रवाल, पप्पु अग्रवाल, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी नलिनी रंजन,भाजपा कार्यकर्ता शशि सिंह उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी