कुल्हाड़ी से हमला कर पति को मार डाला, पत्नी गिरफ्तार

औरंगाबाद। ढिबरा थाना क्षेत्र के मुर्गीडीह गांव में शनिवार की रात करीब नौ बजे रीता देवी ने पति लक्ष्मण महतो (50 वर्ष) की हत्या कर दी। कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या की गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई। रविवार सुबह होने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव को स्वजन को सौंप दिया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Nov 2021 09:19 PM (IST) Updated:Sun, 07 Nov 2021 09:19 PM (IST)
कुल्हाड़ी से हमला कर पति को मार डाला, पत्नी गिरफ्तार
कुल्हाड़ी से हमला कर पति को मार डाला, पत्नी गिरफ्तार

औरंगाबाद। ढिबरा थाना क्षेत्र के मुर्गीडीह गांव में शनिवार की रात करीब नौ बजे रीता देवी ने पति लक्ष्मण महतो (50 वर्ष) की हत्या कर दी। कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या की गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई। रविवार सुबह होने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव को स्वजन को सौंप दिया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बताया कि दंपती के बीच हर समय विवाद होते रहता था। घटना की रात में भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। झगड़ा के दौरान पत्नी ने घर में लोहे की धारदार कुल्हाड़ी से पति के सिर पर वार किया। सिर पर कुल्हाड़ी लगते ही पति घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर गांव के ग्रामीण पहुंचे और लक्ष्मण को घर में मृत देखा। ग्रामीणों ने बताया कि लक्ष्मण महतो शराब का सेवन करता था। शराब के नशे में पत्नी के साथ झगड़ा करता था। बताया कि घटना के समय दोनों अपने घर में अकेले थे। दोनों का कोई बच्चा नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि लक्ष्मण मजदूरी करता था। पत्नी भी मजदूरी करती है। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों बारुण इंगलिश पर के निवासी थे। रीता देवी पहले पति को छोड़ दी थी। वहीं, लक्ष्मण महतो भी पहली पत्नी को छोड़ने के बाद करीब दस वर्ष पहले रीता देवी के साथ भागकर मुर्गीडीह गांव में आ गए थे और यहीं रह रहे थे। पत्नी ने साक्ष्य मिटाने का किया प्रयास

पति की हत्या करने के बाद पत्नी ने साक्ष्य मिटाने का पूरा प्रयास किया। पति के सिर से निकला खून जमीन पर जहां-जहां पड़ा था। उस जगह की मिट्टी को कुदाल से कोड़कर फेंक दिया था। फिर बगल के चंदा गांव में रात को पहुंची और पति की हत्या तीन लोगों के द्वारा कर देने की बात बताई। पत्नी की बात पर चंदा गांव के ग्रामीण उसके घर पहुंचे तो घर में लक्ष्मण को मरा देखा। रीता ने ग्रामीणों को यह भी बताया कि हत्या करने वाले तीनों लोग उसे घर से बाहर कर पति की हत्या कर दी। जब गांव के ग्रामीणों ने पूछा कि शोर क्यों नहीं की तो पत्नी का जवाब देना बंद हो गया।

chat bot
आपका साथी