खलिहान में लगी आग से सैकड़ों बोझा पुआल जलकर राख

कुटुंबा थाने के सुही गांव के रामजी सिंह के खलिहान में आग लग गई। अगलगी में सैकड़ों बोझा पुआल जलकर राख हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 06:13 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 06:13 PM (IST)
खलिहान में लगी आग से सैकड़ों बोझा पुआल जलकर राख
खलिहान में लगी आग से सैकड़ों बोझा पुआल जलकर राख

अंबा (औरंगाबाद) : कुटुंबा थाने के सुही गांव के रामजी सिंह के खलिहान में आग लग गई। अगलगी में किसान का सैकड़ों बोझा पुआल जलकर राख हो गया। घटना शुक्रवार दोपहर की है। आग कैसे लगी इसका पता नहीं लग पाया है।

अचानक खलिहान से धुआं उठते देख लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। हल्ला सुनकर किसान के स्वजन व ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। आग बुझाने में जुट गए। तेज हवा व खलिहान के आसपास में पर्याप्त पानी की व्यवस्था न होने पर आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसकी लपटें खलिहान को चारों ओर पहुंच गई। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद भी आग पर नियंत्रण होता न देख ग्रामीण कौशल कुमार पांडेय ने कुटुंबा व अंबा थाने की पुलिस को फोन पर घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कमलेश राम व वीरेंद्र पासवान की पहल पर फायर बिग्रेड की टीम आग बुझाने के पहुंची। जिला मुख्यालय से भी फायर बिग्रेड की टीम बुलाई गई। शाम तक अग्नि शमन टीम के लोग आग बुझाने में जुटे रहे। कर्मियों ने बताया कि पुआल का आग बुझाना काफी मुश्किल होता है।

खलिहान के सटे दर्जनों लोगों का पुआल रखा हुआ था। सभी खलिहान को सुरक्षित बचाने में लोग तत्पर दिखे। अन्यथा एक-एक कर सभी किसानों का खलिहान स्वाहा हो जाता। पीड़ित किसान ने बताया कि अगलगी की घटना में तकरीबन एक लाख रुपये की आर्थिक क्षति हुई है। बताया कि जानवरों के लिए चारा उपलब्ध कराना मुश्किल हो गया है। हार्वेस्टिग युग में पुआल की काफी कमी हो गई है। अब पशु चारा की समस्या होगी।

chat bot
आपका साथी