किसान सम्मान योजना के तहत सरकार खर्च कर रही 75 हजार करोड़: सांसद

औरंगाबाद। समारोह में सांसद ने जिले के प्रगतिशील किसानों एवं सेवानिवृत्त सैनिकों को सम्मानित किया। सांसद ने कहा कि पीएम मोदी के सात वर्षों के कार्यकाल में हर क्षेत्र में देश की तरक्की हुई है। किसानों के सम्मान के लिए किसान सम्मान योजना चलाई गई है। इस योजना के तहत किसानों को प्रत्येक वर्ष तीन किस्तों में 6000 रुपये सम्मान के रूप में दिया जा रहा है। इस पर केंद्र सरकार एक वर्ष में करीब 75 हजार करोड़ खर्च कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 10:55 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 10:55 PM (IST)
किसान सम्मान योजना के तहत सरकार खर्च कर रही 75 हजार करोड़: सांसद
किसान सम्मान योजना के तहत सरकार खर्च कर रही 75 हजार करोड़: सांसद

औरंगाबाद। सांसद सुशील कुमार सिंह के आवास पर बुधवार को पीएम मोदी की जन्मतिथि पर किसान-जवान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सांसद ने जिले के प्रगतिशील किसानों एवं सेवानिवृत्त सैनिकों को सम्मानित किया। सांसद ने कहा कि पीएम मोदी के सात वर्षों के कार्यकाल में हर क्षेत्र में देश की तरक्की हुई है। किसानों के सम्मान के लिए किसान सम्मान योजना चलाई गई है। इस योजना के तहत किसानों को प्रत्येक वर्ष तीन किस्तों में 6,000 रुपये सम्मान के रूप में दिया जा रहा है। इस पर केंद्र सरकार एक वर्ष में करीब 75 हजार करोड़ खर्च कर रही है।

सांसद ने कहा कि आज पीएम मोदी के कार्यकाल में भारत की सैन्य एवं सामरिक क्षमता बढ़ी है। भारत के नागरिकों को यह गर्व होना चाहिए कि नरेन्द्र मोदी जैसा पीएम मिला है, जिनमें सबकुछ करने और निर्णय लेने की क्षमता है। अध्यक्षता पूर्व मुखिया विनय सिंह एवं संचालन किसान मोर्चा के महामंत्री अनुज सिंह ने किया। इस दौरान सेवानिवृत्त सैनिकों की कई समस्याओं का हल किया गया। भाजपा नेता सुनिल सिंह, अश्विनी सिंह, रविद्र शर्मा, वार्ड पार्षद अशोक सिंह, धर्मेंद्र शर्मा, राकेश कुमार देवता, मितेंद्र कुमार, उपेंद्र सिंह मौजूद रहे। किसानों व सेवानिवृत्त सैनिक को किया गया सम्मानित

सासंद ने किसान बलराम सिंह, गुलशन कुमार, बच्चन महतो, पंकज पासवान, अमरेंद्र सिंह, विनय शर्मा एवं रविद्र शर्मा को सम्मानित किया। सेवानिवृत्त सैनिक भीम सिंह, सीके सिंह, अरविद कुमार, सूबेदार जगदीश प्रसाद सिंह, प्रेम कुमार, सुशील सिंह एवं भरत कुमार को सम्मानित किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी