भूमि विवाद को लेकर पथराव, चार घायल

देव थाना के चट्टी बाजार में मंगलवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच पथराव हुआ। विवाद की सूचना पर पहुंची देव थाना पुलिस के सामने भी ग्रामीणों ने पथराव किया। थानाध्यक्ष मनोज राम ने ग्रामीणों को समझाकर मामला शांत कराया। देर शाम तक

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Apr 2019 07:45 PM (IST) Updated:Wed, 24 Apr 2019 06:30 AM (IST)
भूमि विवाद को लेकर पथराव, चार घायल
भूमि विवाद को लेकर पथराव, चार घायल

औरंगाबाद। देव थाना के चट्टी बाजार में मंगलवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच पथराव हुआ। विवाद की सूचना पर पहुंची देव थाना पुलिस के सामने भी ग्रामीणों ने पथराव किया। थानाध्यक्ष मनोज राम ने ग्रामीणों को समझाकर मामला शांत कराया। देर शाम तक पुलिस घटनास्थल पर मौजूद रही। बताया गया कि चट्टी बाजार से होकर इसरौर गांव जाने वाले मार्ग में रास्ते की जमीन को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ जिसमें इसरौर गांव से सैकड़ों ग्रामीण चट्टी बाजार पहुंचे और हंगामा करने लगे। चट्टी बाजार की ओर से भी जवाब मिलने लगा। देखते ही देखते दोनों पक्षों में पथराव होने लगा। पथराव में चार ग्रामीण के घायल होने की सूचना है। इसरौर गांव निवासी चंदन मेहता, शिवनारायण मेहता, चट्टी बा•ार निवासी सावित्री देवी एवं नथुनी प्रसाद घायल हुए हैं। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देव में चल रहा है। घटनास्थल पर सर्किल इंस्पेक्टर एवं देव थानाध्यक्ष कैंप कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी