मारपीट में पांच घायल, 14 बने नामजद

औरंगाबाद। पुराना शहर इलाके में मारपीट की घटना में पांच लोग घायल हो गए। घायलों में पु

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 07:02 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 07:02 PM (IST)
मारपीट में पांच घायल, 14 बने नामजद
मारपीट में पांच घायल, 14 बने नामजद

औरंगाबाद। पुराना शहर इलाके में मारपीट की घटना में पांच लोग घायल हो गए। घायलों में पुराना शहर वार्ड संख्या दो तकिया निवासी विजय चौधरी, विनय चौधरी, टुसा देवी, गुड़िया कुमारी एवं राजू कुमार शामिल हैं। घटना के संबंध में विनय के द्वारा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। 14 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। नामजद अभियुक्तों में राजकुमार चौधरी उर्फ बुढ़ा चौधरी, सरयू चौधरी, प्रभु चौधरी, हरि नारायण चौधरी उर्फ भुंग चौधरी, पारस चौधरी उर्फ बबुआ चौधरी, भीम चौधरी, ¨पटु चौधरी, ¨रटु चौधरी, राजाराम चौधरी, लक्ष्मण चौधरी, गोरख चौधरी, छठू चौधरी, संजय चौधरी व शंकर चौधरी शामिल हैं। सभी पुराना शहर वार्ड संख्या एक तकिया पर मोहल्ला का निवासी हैं। दर्ज प्राथमिकी में सूचक ने कहा है कि शाम वे लोग खेत में काम कर रहे थे, उसी दौरान आरोपितों ने पहुंचकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर घटना की तहकीकात कर रही है। घटना के बाद से तनाव व्याप्त है।

chat bot
आपका साथी