अलग-अलग सड़क हादसों में पांच की हुई मौत

औरंगाबाद। पिछले दो दिनों में जिले में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में कुल पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 11:33 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 11:33 PM (IST)
अलग-अलग सड़क हादसों में पांच की हुई मौत
अलग-अलग सड़क हादसों में पांच की हुई मौत

औरंगाबाद। पिछले दो दिनों में जिले में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में कुल पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं।

हसपुरा में एक युवक की मौत, तीन जख्मी

हसपुरा संवाददाता के अनुसार, यहां दो हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग जख्मी हो गए। पहली घटना हसपुरा थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में पचरुखिया-गोह मुख्य सड़क पर घटी। यहां एक बाइक की टक्कर से महमदपुर गांव के मिथलेश कुमार के 20 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार की मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोगों ने मुआवजा को लेकर हसपुरा-पचरुखिया मुख्य सड़क को जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद लोगों को समझा बुझाकर सड़क जाम हटवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

बताया जाता है कि गुरुवार की शाम घर से बाहर युवक टहल रहा था। इसी दौरान पचरुखिया की तरफ से तेज रफ्तार बाइक चालक ने युवक को ठोकर मार दी। इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई।

दूसरी घटना हसपुरा-पचरुखिया मुख्य सड़क पर अहियापुर गांव के मोड़ पर घटी। यहां हसपुरा की तरफ से आ रहे एक टेंपो पलट गया। इस पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घायल की पहचान डुमरा गांव के जितेंद्र कुमार, सलेमपुर गांव के प्रमोद कुमार व गया जिले आंती गांव के आदित्य कुमार के रूप में हुई है। तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया। इसमें प्रमोद की हालत गंभीर बताई जाती है। हादसे में एक भाई की मौत, दूसरा जख्मी

गोह संवाददाता के अनुसार, दरधा सहरसा मुख्य पथ पर अमारी सूर्य मंदिर के समीप शुक्रवार की रात बाइक-पिकअप की टक्कर में बाइक सवार उपहारा थाना क्षेत्र के अमारी गांव निवासी गणेश चंद्रवंशी के दो पुत्र शशि कुमार (26 वर्ष), ऋषि कुमार (27 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोह में किया गया। स्थिति गंभीर होने के कारण शशि कुमार को बेहतर इलाज के लिए गया रेफर किया गया। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने शनिवार को शव जगतपति चौक रखकर मुआवजा की मांग करते हुए गया दाउदनगर, शिवगंज बैदराबाद मुख्य पथ को लगभग एक घंटा तक जाम रखा। सूचना पाकर सीओ मुकेश कुमार, थानाध्यक्ष शमीम अहमद, उपहारा प्रभारी थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह घटनास्थल पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे लोगों से बात की। मुआवजा के आश्वासन के बाद जाम को हटाया और शव का अंतिम संस्कार किया। घायल दो युवकों में एक की पटना में मौत

मदनपुर के संवाददाता के अनुसार, प्रखंड के रतनुआ मोड़ के पास शुक्रवार की रात एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दो युवक घायल हो गए। घायल युवक चिलमी गांव के नीतिश कुमार यादव (पिता ब्रजेश यादव) एवं शैलेंद्र कुमार (पिता बिसुनदेव महतो) घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर लाया गया। ड्यूटी पर रहे चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। स्वजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए दोनों को मगध मेडिकल कालेज सह अस्पताल गया लेकर आए। यहां से भी गंभीर रूप से घायल नीतीश कुमार को बेहतर इलाज हेतु चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान शुक्रवार रात नीतीश ने दम तोड़ दिया। शैलेंद्र कुमार का इलाज मगध मेडिकल कालेज अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि दोनों मदनपुर दशहरा मेला घूमने गए थे। घर लौटने के क्रम में एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों घायल हुए हैं। अंबा में दो की मौत, एक घायल

अंबा संवाददाता के अनुसार, गुरुवार की रात कुटुंबा थाना क्षेत्र के संडा स्कूल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक विपिन कुमार रजक की मौत हो गई। वहीं, सरोज कुमार रजक घायल हो गए। उधर, नैन बीघा कसौटी अपने बहन के घर से जन्मदिन की पार्टी मना कर लौट रहा बाइक चालक अक्षय भटबीघा गांव के पास अनियंत्रित होकर गिर गया। इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के बाद घर वापस आ गया। इसी बीच फिर से उल्टी और शरीर दर्द करने लगा। उसके बाद स्वजन उसे इलाज के लिए पटना एम्स ले गए। वहां शुक्रवार की रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।

chat bot
आपका साथी