मारपीट में पांच घायल, वृद्ध की मौत

औरंगाबाद। शमशेर नगर विकास टोला में शुक्रवार को हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल रवींद्र पासवान की इलाज के दौरान मौत हो गयी। उनकी उम्र 62 वर्ष बताई जाती है। शनिवार को पांचों घायलों का इलाज दाउदनगर के एक निजी अस्पताल में किये जाने के बाद बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया था। वहीं वृद्ध की मौत हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 02 May 2021 06:23 PM (IST) Updated:Sun, 02 May 2021 06:23 PM (IST)
मारपीट में पांच घायल, वृद्ध की मौत
मारपीट में पांच घायल, वृद्ध की मौत

औरंगाबाद। शमशेर नगर विकास टोला में शुक्रवार को हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल रवींद्र पासवान की इलाज के दौरान मौत हो गयी। उनकी उम्र 62 वर्ष बताई जाती है। शनिवार को पांचों घायलों का इलाज दाउदनगर के एक निजी अस्पताल में किये जाने के बाद बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया था। वहीं वृद्ध की मौत हुई है। इस घटना में शमशेर नगर पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि समेत 17 लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है। थानाध्यक्ष अरविद कुमार गौतम ने बताया कि नामजद आरोपितों में से गोरख पासवान उर्फ देवनंदन पासवान एवं राजेंद्र पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बताया गया कि शुक्रवार की रात अचानक किसी बात को लेकर मारपीट की घटना घटी। इसमें रवींद्र पासवान, मखल पासवान, सुजीत पासवान, राजवंशी देवी एवं गुड़िया कुमारी घायल हो गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजनों को सौंप दिया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि सरपंच प्रतिनिधि संजय कुमार के परिवार वालों द्वारा पीड़ित पक्ष को फोन कर गाली-गलौज किया जा रहा था। जब पीड़ित पक्ष के परिवार पूछताछ करने पहुंचे तो आरोपितों ने लाठी -डंडा एवं खंती से मारपीट की घटना को अंजाम दिया। समाजसेवी नीतू कुमारी ने शमशेर नगर जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। और आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की। मारपीट में एक महिला सहित छह घायल

मदनपुर। मदनपुर थाना के घटराईन गांव में रविवार को पुरानी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक महिला सहित छह लोग घायल हुए हैं। घायलों में प्रथम पक्ष से सत्येंद्र ठाकुर (पिता स्व.रामेश्वर ठाकुर), उनकी पत्नी गुंजा कुमारी, भाई संजय ठाकुर, द्वितीय पक्ष से बिजेंद्र प्रसाद, पुत्र अभिमन्यु कुमार, सुरज कुमार शामिल हैं। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर लाया गया। जहां चिकित्सकों ने सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई है। मामले की सूचना थाना को दे दी गई है।

chat bot
आपका साथी