पाताल पुरी गांव के बधार में लगी आग, गेहूं की फसल खाक

औरंगाबाद। सिमरा थाना के चोरहा टोले पाताल पुरी गांव के बधार में अचानक आग लग गई। घटना में गांव के अरविद कुमार चंद्रवंशी चंदेश्वर चंद्रवंशी राजेश्वर चंद्रवंशी अंबिका चंद्रवंशी संतोष चंद्रवंशी व शशि चंद्रवंशी के तकरीबन डेढ़ से दो एकड़ गेहूं की फसल जल गई। घटना रविवार दोपहर की है। आग कैसे लगी इसके बारे में कोई स्पष्ट कारण का पता नहीं चल पाया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Apr 2021 07:54 PM (IST) Updated:Sun, 04 Apr 2021 07:54 PM (IST)
पाताल पुरी गांव के बधार में लगी आग, गेहूं की फसल खाक
पाताल पुरी गांव के बधार में लगी आग, गेहूं की फसल खाक

औरंगाबाद। सिमरा थाना के चोरहा टोले पाताल पुरी गांव के बधार में अचानक आग लग गई। घटना में गांव के अरविद कुमार चंद्रवंशी, चंदेश्वर चंद्रवंशी, राजेश्वर चंद्रवंशी, अंबिका चंद्रवंशी, संतोष चंद्रवंशी व शशि चंद्रवंशी के तकरीबन डेढ़ से दो एकड़ गेहूं की फसल जल गई। घटना रविवार दोपहर की है। आग कैसे लगी इसके बारे में कोई स्पष्ट कारण का पता नहीं चल पाया है। ग्रामीणों में कई तरह की चर्चा है। स्थानीय लोगों का मानना है कि असामाजिक तत्व द्वारा सिगरेट पीकर फसल के ऊपर फेंक दिया गया। तेज हवा व धूप के कारण सिगरेट की तिल्ली आग में तब्दील हो गई। तेज धुआं व आग की लपटें देखकर बच्चों ने शोर मचाया। दर्जनों ग्रामीण वहां पहुंच कर डीजल व इलेक्ट्रिक पंप से आग बुझाने में जुट गये। अगलगी की भनक लगते हीं सिमरा थानाध्यक्ष रामइकबाल यादव दल-बल के साथ मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में लग गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि संयोग ठीक रहा कि आग पर नियंत्रण स्थापित कर लिया गया। देर होने पर कई लोगों की फसल जल जाती। पीड़ित किसानों को अगलगी में हजारों का नुकसान हुआ है। किसानों ने थाने में घटना संबंधी सूचना दर्ज कराने की बात कही है। इस संबंध में बीडीओ सह प्रभारी सीओ चंद्रभूषण गुप्ता ने बताया कि स्थल निरीक्षण कर आगे की कार्रवाई के लिए वरीय अधिकारियों को सूचना दी जाएगी। खलिहान में लगी आग, हजारों की संपत्ति राख

हसपुरा। मलहारा पंचायत के बेला बिगहा गांव में शनिवार की शाम पांच किसानों के खलिहान में आग लग गई। इस घटना में हजारों रुपये की रवि फसल व पुआल जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे पूर्व प्रमुख लालबाबू सिंह, मलहारा पंचायत के पूर्व मुखिया राजेन्द्र यादव समेत ग्रामीणों ने दमकल को सूचना दी। पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग उठाई। देवकुंड व दाउदनगर से दमकल के पहुंचने पर आग पर तो काबू पाया गया। लेकिन तब तक फसल व पुआल जलकर राख हो गया। क्षतिपूर्ति के लिए मुआवजे की मांग की है। इसकी सूचना अंचल अधिकारी को दे दी गई है।

chat bot
आपका साथी