दुर्घटना में घायल महिला की मौत पर प्राथमिकी दर्ज

रफीगंज-शिवगंज पथ के चातर मोड़ से आगे हुए सड़क दुर्घटना में घायल चित्रसारी गांव की 40 वर्षीय महिला उर्मिला देवी के इलाज के क्रम में हुई मौत पर पति सुरेंद्र यादव

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Apr 2019 05:31 PM (IST) Updated:Thu, 25 Apr 2019 06:33 AM (IST)
दुर्घटना में घायल महिला की मौत पर प्राथमिकी दर्ज
दुर्घटना में घायल महिला की मौत पर प्राथमिकी दर्ज

रफीगंज-शिवगंज पथ के चातर मोड़ से आगे हुई सड़क दुर्घटना में घायल चित्रसारी गांव की 40 वर्षीय उर्मिला देवी की इलाज के क्रम में मौत हो गई। इस पर उसके पति सुरेंद्र यादव ने बाइक चालक को आरोपित बनाते हुए रफीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में उल्लेख है कि कासमा थाना के चित्रसारी गांव से 26 मार्च को लगभग 3:30 बजे दिन में किसी काम से रफीगंज उर्मिला देवी आ रही थी। चातर मोड़ के आगे अज्ञात बाइक चालक विपरीत दिशा से तेजी से आ रहा था। धक्का मार दिया जिससे पत्नी बुरी तरह जख्मी हो गई। जिसे परिजनों के सहयोग से नारायण मेडिकल अस्पताल जमुहार में इलाज चल रहा था। इलाज के क्रम में उसकी मृत्यु हो गई। थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने बताया कि घटना 17 मार्च की है। बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तहकीकात की जा रही है।

chat bot
आपका साथी