एसपी ने दारोगा पर प्राथमिकी दर्ज करने का दिया आदेश

एसपी दीपक वर्णवाल ने शनिवार को कुटुंबा थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लंबित कांडों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान पाया कि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 08:23 PM (IST) Updated:Sun, 08 Dec 2019 06:13 AM (IST)
एसपी ने दारोगा पर प्राथमिकी दर्ज करने का दिया आदेश
एसपी ने दारोगा पर प्राथमिकी दर्ज करने का दिया आदेश

औरंगाबाद। एसपी दीपक वर्णवाल ने शनिवार को कुटुंबा थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लंबित कांडों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान पाया कि थाना से तबादला होकर पटना चले गए दारोगा अरुण सिंह ने करीब 15 कांडों का प्रभार नहीं दिया है। सभी कांड लंबित पड़े हैं। एसपी ने दारोगा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश थानाध्यक्ष को दिया है। दागियों का सत्यापन नहीं करने और कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में एएसआइ ददन सिंह के वेतन निकासी पर रोक लगा दिया है। दागी पंजी का सही तरीके से संधारण नहीं करने और थानाक्षेत्र के दागियों का सही जांच नहीं करने के मामले में एएसआइ दारोगा सिंह एवं लाल साहब तिवारी को निदन की सजा दी गई है। थाना के चालक शिवकुमार को ड्यूटी में लापरवाही पर निदन की सजा दी है। एसपी ने बताया कि जिन्हें निदन की सजा दी गई है आगे से कार्य में लापरवाही बरतने पर निलंबित किए जाएंगे। बताया कि थाना के निरीक्षण में जो कमियां पाई गई है उसे जल्द अपडेट कर लेने का निर्देश थानाध्यक्ष को दिया गया है। पैक्स चुनाव को लेकर कई निर्देश दिए गए हैं। वाहनों की सघन जांच, शराब और हथियार की बरामदगी को लेकर लगातार छापामारी करने का निर्देश दिया गया है। चुनाव में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और मतदान केंद्रों पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया गया है।

chat bot
आपका साथी