राजपुर पंचायत के साया गांव में विजय जुलूस के दौरान मारपीट

औरंगाबाद। नवीनगर प्रखंड के साया गांव में शुक्रवार की रात विजय जुलूस के दौरान हुए विवाद में जमकर मारपीट हुई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। मामले में शनिवार को दोनों पक्षों से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कुल 14 लोग नामजद आरोपित बनाए गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Oct 2021 09:29 PM (IST) Updated:Sat, 02 Oct 2021 09:29 PM (IST)
राजपुर पंचायत के साया गांव में विजय जुलूस के दौरान मारपीट
राजपुर पंचायत के साया गांव में विजय जुलूस के दौरान मारपीट

औरंगाबाद। नवीनगर प्रखंड के साया गांव में शुक्रवार की रात विजय जुलूस के दौरान हुए विवाद में जमकर मारपीट हुई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। मामले में शनिवार को दोनों पक्षों से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कुल 14 लोग नामजद आरोपित बनाए गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

साया गांव निवासी शिवपूजन सिंह एवं रामपूजन सिंह घायल हो गए। घायल रामपूजन की स्थिति गंभीर बताई जाती है। सिर में गंभीर चोट लगी है। उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। उधर, जुलूस में शामिल मुखिया नीतू सिंह के पति काली सिंह को चोट लगी है। काली के पिता कुलवंत सिंह ने मामले की प्राथमिकी माली थाने में दर्ज कराई है।

माली थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि मामले में दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। साया गांव निवासी शिवपूजन सिंह के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में मुखिया प्रतिनिधि काली सिंह, उनका भाई दुर्गा सिंह, शारदा सिंह, साया गांव के जयराम सिंह, दिवाकर, जितेंद्र, मंजीत कुमार, पंकज कुमार एवं अभिषेक कुमार नामजद आरोपित बने हैं। शिवपूजन ने अपने बयान में कहा है कि मुखिया पद पर जीत के बाद जुलूस लेकर काली सिंह एवं उनके समर्थक जा रहे थे। घर के दरवाजे पर देर तक डांस करते रहे। मना करने पर मारपीट की गई है। घर से भी मुखिया में राजीव रंजन उर्फ भोला सिंह की पत्नी खुशबू सिंह खड़ी थी, जो हार गई। उधर, काली सिंह के पिता कुलवंत सिंह का कहना है कि हमलोग अपने समर्थक के साथ साया गांव से गुजर रहे थे। रास्ते में शिवपजून सिंह ने वाहन खड़ा कर दिया। हटाने को कहे तो विवाद हुआ और उसके बाद मारपीट हुई। कुलवंत सिंह ने राजवी रंजन उर्फ भोजा सिंह, शिवपूजन सिंह, रामपूजन सिंह, राहुल सिंह एवं मंजू देवी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तहकीकात की जा रही है। मारपीट की घटना के बाद से गांव में तनाव व्याप्त है।

chat bot
आपका साथी