भूमि विवाद को लेकर मारपीट, छह लोग घायल

औरंगाबाद। प्रखंड के बंचर बंगड़ा गांव में जमीन विवाद को लेकर रविवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें अमित कुमार तिवारी अंगद तिवारी सुनीता देवी ओमप्रकाश तिवारी धर्मेंद्र तिवारी मंतारा कुंवर घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. किशोर कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद मंतारा देवी अंगद तिवारी धर्मेंद्र तिवारी एवं ओम प्रकाश तिवारी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Apr 2021 07:43 PM (IST) Updated:Sun, 04 Apr 2021 07:43 PM (IST)
भूमि विवाद को लेकर मारपीट, छह लोग घायल
भूमि विवाद को लेकर मारपीट, छह लोग घायल

औरंगाबाद। प्रखंड के बंचर बंगड़ा गांव में जमीन विवाद को लेकर रविवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें अमित कुमार तिवारी, अंगद तिवारी, सुनीता देवी, ओमप्रकाश तिवारी, धर्मेंद्र तिवारी, मंतारा कुंवर घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. किशोर कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद मंतारा देवी, अंगद तिवारी, धर्मेंद्र तिवारी एवं ओम प्रकाश तिवारी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि प्रथम पक्ष से मरांता कुंवर ने गांव के ही अमित तिवारी, अंगद तिवारी, उपेंद्र तिवारी, बलिराम तिवारी, सुनीता देवी, नेहा देवी को मारपीट के मामले में नामजद अभियुक्त बनाया है। वहीं दूसरे पक्ष से अमित कुमार तिवारी ने गांव के ही धर्मेंद्र तिवारी, ओमप्रकाश तिवारी, सच्चिदानंद तिवारी को नामजद अभियुक्त बनाया है। घटना के संबंध में प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने बताया पूर्व से दोनों पक्षों के बीच जमीन विवाद का मामला चला आ रहा है। रविवार को दोनों पक्षों के लोग आपस में मारपीट करने लगे। दोनों पक्षों की तरफ से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामले की तहकीकात की जा रही है। यह मामला कई वर्षो से जनता दरबार में आया है। गत शनिवार को भी यह मामला जनता दरबार में आया था। जनता दरबार के दौरान ही दोनों पक्षों में नोकझोंक हुई थी। इस दौरान निरोधात्मक कार्रवाई हो जाती तो मारपीट की घटना रुक सकती थी। घटना की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन में जुट गई है।

chat bot
आपका साथी