नामांकन एवं हेल्प डेस्क कोषांग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

औरंगाबाद। पंचायत आम चुनाव को लेकर दाउदनगर प्रखंड कार्यालय के सभाकक्ष में शनिवार को कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। नामांकन कोषांग और हेल्प डेस्क कोषांग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को उनके संबंधित कार्य एवं दायित्व के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण दिया गया। अ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Aug 2021 10:32 PM (IST) Updated:Sat, 28 Aug 2021 10:32 PM (IST)
नामांकन एवं हेल्प डेस्क कोषांग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को दिया प्रशिक्षण
नामांकन एवं हेल्प डेस्क कोषांग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

औरंगाबाद। पंचायत आम चुनाव को लेकर दाउदनगर प्रखंड कार्यालय के सभाकक्ष में शनिवार को कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। नामांकन कोषांग और हेल्प डेस्क कोषांग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को उनके संबंधित कार्य एवं दायित्व के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण दिया गया। अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा की गई। बीडीओ योगेंद्र पासवान ने कोषांगों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों से अब तक चुनाव से संबंधित की गई तैयारियों पर चर्चा की गई और समीक्षा की गई। प्रशिक्षण के दौरान तैयारियों और कार्य एवं दायित्व के बारे में पूछा गया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। सवाल और जवाब भी एक दूसरे से किया- दिया गया ताकि कोई भी डाउट न रह जाए।

बीडीओ ने कहा कि सभी कर्मी अपने अपने कार्य एवं दायित्व को सही तरीके से समझ लें। आपसी समन्वय स्थापित कर चुनाव के कार्य को संपन्न करना है। नामांकन कोषांग के बारे कहा गया कि नामांकन पत्रों की जांच करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई ससमय करनी है। इस प्रशिक्षण में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी मनोज कुमार साव, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी अनुज कुमार, सीडीपीओ प्रतिमा कुमारी, शिक्षक धर्मेंद्र कुमार, रियाजुल हसन समेत दोनों कोषांग के अन्य कर्मी शामिल रहे। महत्वपूर्ण है कि शुक्रवार को भी प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में टीचर ट्रेनिग कालेज दाउदनगर डायट में चुनाव को ही लेकर समीक्षा बैठक की गई थी। जिसमें सभी प्रधानाध्यापक शामिल हुए थे। अपने-अपने बूथों पर पेयजल व लाइट की सुविधा उपलब्ध कराने को कहा गया था। उस बैठक में कई विद्यालय के प्रधानाध्यापकों द्वारा यह बताया गया था कि विद्यालय और संपर्क पथ के बीच आने जाने की समस्या है। शिक्षकों ने कई समस्याओं को रखा था। सही समय पर ठीक करने की बात कही गई थी।

chat bot
आपका साथी