बाइक व टेंपो की टक्कर में आठ लोग जख्मी, तीन की हालत गंभीर

औरंगाबाद। अंबा थाना क्षेत्र के अंबा-डाल्टेनगंज पथ पर रविवार की देर शाम बाइक व टेंपो के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में आठ लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। टेंपो पर सवार चालक समेत सभी सात लोग औरंगाबाद के सत्संग कार्यक्रम से लौट रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 11:34 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 11:34 PM (IST)
बाइक व टेंपो की टक्कर में आठ लोग जख्मी, तीन की हालत गंभीर
बाइक व टेंपो की टक्कर में आठ लोग जख्मी, तीन की हालत गंभीर

औरंगाबाद। अंबा थाना क्षेत्र के अंबा-डाल्टेनगंज पथ पर रविवार की देर शाम बाइक व टेंपो के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में आठ लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। टेंपो पर सवार चालक समेत सभी सात लोग औरंगाबाद के सत्संग कार्यक्रम से लौट रहे थे। बाइक पर सवार सुधीर चौरसिया बरांव, सासाराम-हरिहरगंज की ओर से लौट रहा था। दुर्घटना में जिन लोगों को गंभीर चोट आई है, उनमें आटो चालक रिसियप का अमरजीत मेहता, हरिहरगंज थाना क्षेत्र के रक्सेल तेंदुआ के छोटू कुमार, लीला देवी, लालती देवी, शांति देवी, अनीश कुमार, हसपुरा के श्रीकांत कुमार राम एवं बाइक चालक सासाराम बरांव का सुधीर चौरसिया शामिल हैं। सुधीर, अमरजीत व एक अन्य की स्थिति गंभीर है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सभी टेंपो पर सवार लोग औरंगाबाद से हरिहरगंज की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में हरिहरगंज की ओर से आ रहे एक बाइक से हरदाता गांव के समीप टक्कर हो गई। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी अंबा पुलिस को दी एवं घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल कुटुंबा पहुंचाया। सूचना मिलते ही अंबा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई करने में जुट गई। पुलिस ने टेंपो एवं बाइक को कब्जे में ले लिया। इधर चिकित्सकों ने तीन लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। अस्पताल में इलाज के लिए लोग छटपटा रहे थे। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी नागेंद्र सिन्हा, चिकित्सक व नर्स घायलों के इलाज की व्यवस्था में लगे रहे। मेडिकल दुकान के रामाकांत पांडेय घायलों की देखरेख में लगे रहे। कुटुंबा पुलिस अस्पताल से घायलों को भेजने में दिखायी तत्परता

कुटुंबा थानाध्यक्ष कमलेश राम, लाल साहेब तिवारी व पुलिस बल अस्पताल पहुंच कर घायलों के इलाज से लेकर रेफर किए जाने तक अपनी तत्परता जारी रखा। एम्बुलेंस से सभी घायलों को औरंगाबाद भेजा गया।

chat bot
आपका साथी