इंटर विद्यालय चंदा में नहीं है शिक्षक

प्रखंड के इंटर विद्यालय चंदा का इन दिनों हाल बेहाल है। कहने को यह इंटर विद्यालय हैं पर यहां सुविधाएं नदारद है। कभी यह विद्यालय सुर्खियों में रहा करता था

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 05:48 PM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 05:48 PM (IST)
इंटर विद्यालय चंदा में नहीं है शिक्षक
इंटर विद्यालय चंदा में नहीं है शिक्षक

संवाद सूत्र, ओबरा (औरंगाबाद) : प्रखंड के इंटर विद्यालय चंदा का इन दिनों हाल बेहाल है। कहने को यह इंटर विद्यालय हैं पर यहां सुविधाएं नदारद है। कभी यह विद्यालय सुर्खियों में रहा करता था, पर दिनों अपनी दशा पर आंसू बहा रहा है। विद्यालय के सभी भवन जर्जर पड़े है। जर्जर भवन रहने से छात्र-छात्राएं इंटर विद्यालय के भवन में शिक्षा ग्रहण करने को विवश हैं। अब इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अगर इंटर विद्यालय का भवन नहीं होता तो माध्यमिक विद्यालय के बच्चे कहां पढ़ते। छात्र-छात्राएं दूर से विद्यालय आकर शिक्षा ग्रहण करते हैं। माध्यमिक विद्यालय में उर्दू एवं हिदी के शिक्षक नहीं है। अब सोचा जा सकता है कि हिदू मातृभाषा है और उसके शिक्षक नहीं है। शिक्षकों की मानें तो इंटर विद्यालय में मात्र राजनीति शास्त्र, इतिहास एवं गणित के मात्र एक शिक्षक पदस्थापित है, शेष अन्य विषय के शिक्षक नहीं है। शिक्षक नहीं होने से छात्र-छात्राओं को शिक्षा ग्रहण करने में घोर परेशानी हो रही है। शिक्षा विभाग के द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता हेतु लाख प्रयास किया जा रहा है, परंतु शिक्षा की स्थिति बद से बदतर होते जा रही है। प्रधानाध्यापक प्रियरंजन कुमार कश्यप ने बताया कि विद्यालय में भवन एवं शिक्षकों के अभाव है, जिसकी सूचना डीईओ को लिखित रूप में भेजा गया है, परंतु इसके प्रति विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। फिलहाल माध्यमिक विद्यालय के छात्र इंटर विद्यालय में ही शिक्षक ग्रहण करते हैं।

chat bot
आपका साथी