डॉक्टरों ने कहा, महिलाओं में कोरोना संक्रमण दर कम

आम लोगों का मानना है कि पुरुषों की अपेक्षा स्त्रियों में कोरोना संक्रमण कम फैल रहा है। भारत सरकार की रिपोर्ट भी यह बताती है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 04:27 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 04:27 PM (IST)
डॉक्टरों ने कहा, महिलाओं में कोरोना संक्रमण दर कम
डॉक्टरों ने कहा, महिलाओं में कोरोना संक्रमण दर कम

उपेंद्र कश्यप, दाउदनगर (औरंगाबाद)। आम लोगों का मानना है कि पुरुषों की अपेक्षा स्त्रियों में कोरोना संक्रमण कम फैल रहा है। मौत के मामले में भी स्त्रियों की अपेक्षा पुरुषों की संख्या अधिक है। स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार की दिसंबर 2020 में आई एक रिपोर्ट के अनुसार कोरोना के पहले दौर में 63 प्रतिशत पुरुष और 37 प्रतिशत महिलाएं संक्रमित हुए थे। इसी रिपोर्ट के अनुसार 70 प्रतिशत पुरुषों और 30 प्रतिशत महिलाओं की मृत्यु हुई है। एक पहलू यह भी है कि पुरुष की जीवन शैली स्त्रियों से भिन्न है। पुरुष गुटखा, सिगरेट और तंबाकू का सेवन करते हैं। मौत की एक वजह यह भी है। दाउदनगर में कार्यरत चिकित्सक क्या मानते हैं, यह जानना दिलचस्प है। इससे आप प्रेरित भी हो सकते हैं। खुद को कोरोना का शिकार होने से बचा सकते हैं।

पेट में ही विकसित हो जाता बेटी का फेफड़ा : डॉ. रंजू

फोटो : 23 एयूआर 03

अनुमंडल अस्पताल में कार्यरत स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रंजू बताती हैं कि पुरुषों की अपेक्षा स्त्रियों की इम्युनिटी अधिक होती है। आठ माह की बेटी बच जाती है, लेकिन बेटे के बचने की संभावना कम होती है। वास्तव में मां के पेट में ही बेटी का फेफड़ा विकसित होता है। महिलाओं का जनसंपर्क कम होता है। वह घर से बाहर कम निकलती हैं। घर से बाहर निकलने और लोगों के संपर्क में आने से सभी को बचना चाहिए। महिलाओं की जीवन शैली प्रमुख कारण : डॉ. रश्मि कुमारी

फोटो : 23 एयूआर 04

अनुमंडल अस्पताल में कार्यरत महिला चिकित्सक डॉ. रश्मि कुमारी ने बताया कि महिलाओं की जीवन शैली भी उनके कम संक्रमित होने का प्रमुख कारण है। महिलाएं बाजार में कम निकलती हैं। घर की सफाई से लेकर अपने परिवार के सदस्यों और घर की सुरक्षा का कमान उनके हाथ में होता है। इस तरह की जिम्मेदारी निभाने के कारण महिलाएं संक्रमण की चपेट में कम आती हैं।

कम संक्रमण के चार प्रमुख कारण : डॉ. महेंद्र शर्मा

फोटो : 23 एयूआर 05

औरतों में कोरोना का संक्रमण कम होने के चार प्रमुख कारण होते हैं। हृदय रोग विशेषज्ञ फिजीशियन डॉ. महेंद्र शर्मा के अनुसार महिलाओं में सेक्स क्रोमोजोम (2 एक्स) दो होता है, जो बचाव में मदद करती है। दूसरी वजह है इनमेट इम्युनिटी यानी आंतरिक प्रतिरोधक क्षमता, यह स्त्रियों में अधिक होती है। तीसरी वजह कौटिको स्टेरॉइड का होना एवं चौथी वजह है एंटीबॉडी बनाने की क्षमता पुरुषों की अपेक्षा औरतों में अधिक पाया जाना।

chat bot
आपका साथी