आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटा जिला प्रशासन

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जिला प्रशासन जुट गया है। चुनाव को लेकर जिले में एक जनवरी 2020 के आधार पर विधानसभा की फोटो निर्वाचक सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 16 दिसंबर से शुरू हो गया है। डीएम राहुल रंजन महिवाल प्रेसवार्ता में बताया कि 16 दिसंबर को प्रारूप सूची का प्रकाशन किया गया। 16 दिसबंर से 15 जनवरी तक दावा आपत्ति स्वीकार किए जाएंगे। सात फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। कहा कि विधानसभा चुनाव से पूर्व निर्वाचक सूची का संभवत यह अंतिम पुनरीक्षण होगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 Dec 2019 05:42 PM (IST) Updated:Mon, 16 Dec 2019 05:42 PM (IST)
आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटा जिला प्रशासन
आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटा जिला प्रशासन

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जिला प्रशासन जुट गया है। चुनाव को लेकर जिले में एक जनवरी 2020 के आधार पर विधानसभा की फोटो निर्वाचक सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 16 दिसंबर से शुरू हो गया है। डीएम राहुल रंजन महिवाल प्रेसवार्ता में बताया कि 16 दिसंबर को प्रारूप सूची का प्रकाशन किया गया। 16 दिसबंर से 15 जनवरी तक दावा आपत्ति स्वीकार किए जाएंगे। सात फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

कहा कि विधानसभा चुनाव से पूर्व निर्वाचक सूची का संभवत: यह अंतिम पुनरीक्षण होगा। डीएम ने कहा कि एक जनवरी 2020 को 18 वर्ष या उससे अधिक आयु पूरी कर चुके युवक अपना नाम विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक सूची में दर्ज कराएं। इसके लिए स्थानीय बीएलओ से संपर्क करें। डीएम ने बताया कि मतदाता एक बार प्रारूप सूची का अवलोकन कर आश्वस्त हो ले की उनका नाम एवं पता निर्वाचक सूची में सही है। अगर नाम एवं पता गलत है तो वे बीएलओ अथवा प्रखंड कार्यालय से संपर्क कर सुधरवा सकते हैं। डीएम ने बताया कि निर्वाचक सूची में दावा आपत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उप निर्वाचन पदाधिकारी मो. जावेद इकबाल, डीपीआरओ धर्मवीर सिंह मौजूद रहे। नगरपालिका उप निर्वाचन की तिथि

घोषित, नौ फरवरी को होगा मतदान

जिले में नगरपालिका उप निर्वाचन की तिथि घोषित हो गई है। नगर परिषद औरंगाबाद के वार्ड - पांच एवं 33 के अलावा नगर पंचायत नवीनगर के वार्ड चार में उप निर्वाचन होना है। डीएम ने बताया कि तीनों वार्डो के पार्षदों के रिक्त पदों पर उप निर्वाचन कराए जाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। 16 दिसंबर 2019 को प्रारूप निर्वाचक सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। बताया कि नौ से 17 जनवरी तक नामांकन दाखिल करने की तिथि निर्धारित की गई है। 18 से 20 जनवरी तक नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। 20 जनवरी को नामांकन सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 22 जनवरी को अभ्यर्थी अपना नाम वापस ले सकते हैं। इसी दिन विधिमान्य अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। नौ फरवरी को सुबह सात बजे से अपराह्न चार बजे तक मतदान का समय निर्धारित किया गया है। 9 फरवरी को मतगणना की तिथि निर्धारित की गई है। डीएम ने बताया कि नगर परिषद औरंगाबाद के वार्ड पांच में तीन एवं 33 में तीन मतदान केंद्र होंगे। नगर पंचायत नवीनगर के वार्ड- चार में एक मतदान केंद्र होगा। चुनाव ईवीएम से कराया जाएगा। बताया कि नगर परिषद के वार्ड पांच में कुल 2537 एवं 33 में 2600 मतदाता हैं। नगर पंचायत के वार्ड- चार में 968 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।

chat bot
आपका साथी