किसानों की समस्याओं के निदान पर हुई चर्चा

औरंगाबाद। भाजपा के वरीय नेता सुनील सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसानों की बेहतरी के लिए कई कदम उठाए गए हैं। सरकार ने गांवों गरीबों और किसानों को केंद्रीय भूमिका में रखकर नीतियां बनाई। भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि किसान सम्मान निधि योजना से भारत के किसानों को लाभ मिल रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Sep 2021 03:55 PM (IST) Updated:Wed, 08 Sep 2021 03:55 PM (IST)
किसानों की समस्याओं के निदान पर हुई चर्चा
किसानों की समस्याओं के निदान पर हुई चर्चा

औरंगाबाद। मदनपुर में भाजपा किसान मोर्चा जिला कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को आयोजित की गई। इसमें किसानों की समस्याओं के निदान पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनय सिंह व संचालन महामंत्री सह पैक्स अध्यक्ष अनुज सिंह ने किया।

मौके पर वक्ताओं ने इस बात पर चर्चा की कि सांसद सुशील कुमार सिंह ने औरंगाबाद व गया जिले में खाद की आपूर्ति सुनिश्चित कराने का कार्य किया। भाजपा के वरीय नेता सुनील सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसानों की बेहतरी के लिए कई कदम उठाए गए हैं। सरकार ने गांवों, गरीबों और किसानों को केंद्रीय भूमिका में रखकर नीतियां बनाई। भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि किसान सम्मान निधि योजना से भारत के किसानों को लाभ मिल रहा है। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनय सिंह ने कहा कि 'हर खेत को पानी' के तहत सिचाई के संसाधन बढ़े हैं और सिचित जमीन में इजाफा हुआ है।

सांसद प्रतिनिधि अश्रि्वनी कुमार सिंह ने कहा कि बहुत जल्द ही कुटकु डैम में फाटक लगेगा और उसका पानी किसानों को मिलेगा। इस मौके पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विनय सिंह, जिला उपाध्यक्ष सिद्धनाथ मिश्रा, किसान मोर्चा जिला महामंत्री अनुज सिंह, वार मंडल अध्यक्ष अरुण सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिल सिंह, जिला मीडिया प्रभारी मितेंद्र कुमार सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय पाठक, पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रफुल्ल सिंह, भाजपा नेता विनोद सिंह, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा लल्लु सिंह, भाजपा नेता राजेश सिंह एवं भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता एवं जिला कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी