भोलेनाथ की उपासना से पूर्ण होती है मनोकामना

जागरण संवाददाता औरंगाबाद सावन के दूसरी सोमवारी को शिव मंदिरों में सन्नाटा रहा। कोर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 11:16 PM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 06:13 AM (IST)
भोलेनाथ की उपासना से पूर्ण होती है मनोकामना
भोलेनाथ की उपासना से पूर्ण होती है मनोकामना

जागरण संवाददाता, औरंगाबाद : सावन के दूसरी सोमवारी को शिव मंदिरों में सन्नाटा रहा। कोरोना के कारण शिव मंदिरों से सुबह से ही ताला लटक रहा है। श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए मंदिर का पट नहीं खुल रहा है। भक्त घर पर या मंदिरों में बाहर से पूजा कर रहे हैं। सोमवार भगवान का शंकर का प्रिय दिन है। सावन के सभी सोमवार को भगवान शंकर की विशेष पूजा की जाती है। भक्त शिवलिग पर बेलपत्र, धतूरा के साथ अन्य सामग्रियां चढ़ाते हैं। बाहर से दर्शन कर घर लौट गए। मंदिर के बाहर से दर्शन कर रही चंपा देवी, श्वेता देवी, पम्मी कुमारी, पिकी कुमारी एवं रेखा देवी ने कहा कि घर में भगवान शिव पर बेलपत्र चढ़ा जलाभिषेक किया। अब यहां दर्शन करने आए हैं। कोरोना के कारण ऑनलाइन पूजा हो रही है। शहर के कचहरी मोड़ स्थित महाकाल मंदिर का दर्शन श्रद्धालु ऑनलाइन कर रहे हैं। देवघर मंदिर में हो रही पूजा भी घर बैठे श्रद्धालु देख रहे हैं। पीएचईडी कॉलोनी के पास स्थित शिव मंदिर के पुजारी सतेश्वर पाठक ने बताया कि कोरोना के कारण शिव मंदिर का गेट सुबह से ही बंद रहता है। श्रद्धालु मंदिर के बाहर से ही पूजा कर रहे हैं। अंदर जाने की मनाही है।

chat bot
आपका साथी