36 घंटे बाद लापता राहुल का पुनपुन नदी से मिला शव

बरपा गांव निवासी राहुल कुमार का शव गुरुवार शाम में पुनपुन नदी से बरामद किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 10:05 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 10:05 PM (IST)
36 घंटे बाद लापता राहुल का पुनपुन नदी से मिला शव
36 घंटे बाद लापता राहुल का पुनपुन नदी से मिला शव

बरपा गांव निवासी राहुल कुमार का शव गुरुवार शाम में पुनपुन नदी से बरामद किया गया। वह बुधवार सुबह से लापता था। गोताखोरों ने शव को बरपा गांव से करीब छह किमी दूर गोह थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव के पास से बरामद किया। शव को बरामद करने के बाद पुलिस पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल भेजने की कार्रवाई कर रही है।

उधर, शव मिलने के बाद ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया है। पोस्टमार्टम कराने के पहले शव को नदी में फेंकने के आरोपी खरौना बुजुर्ग गांव निवासी गणेश यादव की गिरफ्तारी और मृतक की मां को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। पुलिस अधिकारी से लेकर जिला प्रशासन के अधिकारी ग्रामीणों को समझाकर शांत कराने में लगे हैं। अधिकारियों ने बताया कि गणेश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीम छापेमारी कर रही है। उसके ससुराल, साढ़ू के घर के अलावा अन्य रिश्तेदारों के घर छापेमारी की गई है। एसपी ने ग्रामीणों को बताया कि गणेश की जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी। मुआवजा के संबंध में बताया गया कि सरकार के नियमानुसार जो देने का प्रावधान है वह दिया जाएगा। एसपी ने बताया कि शव में कई जगहों पर जले का निशान पाया गया है। जिससे प्रतीत होता है कि बिजली के करंट से ही मौत हुई है। घर का चिराग बुझ गया

राहुल का शव मिलने के बाद की मां की हालत काफी खराब हो गई है। राहुल की मौत से घर का चिराग बुझ गया है। घर में दुखों का पहाड़ टूट गया है। परिवार की रुलाई से ग्रामीणों की आंखें नम हो जा रही है। पति की मौत के बाद इकलौते पुत्र ही जीवन का सहारा था जो वह भी समाप्त हो गया। गांव की महिलाएं रोते हुए ढाढस बंधा रहीं हैं। बेहोश होने के बाद गांव की महिलाएं चेहरे पर पानी छीटकर होश में ला रहीं हैं पर होश आते ही पुत्र के वियोग में मां बेहोश हो जा रही हैं।

chat bot
आपका साथी