ओबरा में 400 की जांच में नहीं मिले एक भी पॉजिटिव

औरंगाबाद। कई प्रखंडों में कोरोना की स्थिति में सुधार हुआ है। ओबरा व रफीगंज में कोरोन

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 12:58 AM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 06:14 AM (IST)
ओबरा में 400 की जांच में नहीं मिले एक भी पॉजिटिव
ओबरा में 400 की जांच में नहीं मिले एक भी पॉजिटिव

औरंगाबाद। कई प्रखंडों में कोरोना की स्थिति में सुधार हुआ है। ओबरा व रफीगंज में कोरोना के संक्रमितों की संख्या कम होती जा रही है। गुरुवार को ओबरा में 400 ग्रामीणों के सैंपल की जांच गई परंतु एक भी संक्रमित नहीं मिले। ओबरा से सटे जम्होर में 57 एवं बीआरबीसीएल नवीनगर में 4 सैंपल की जांच गई परंतु एक का रिपोर्ट भी पॉजिटिव नहीं आया।

रफीगंज में 406 सैंपल की जांच में एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यहां बुधवार को भी 414 की जांच में एक भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं मिला था। औरंगाबाद में संक्रमितों की संख्या कम होती नजर नहीं आ रही है। यहां ट्रूनेट मशीन से 125 सैंपल की जांच गई जिसमें 12 का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। इसी तरह एंटीजेन किट से 856 सैंपल की जांच हुई जिसमें 9 का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। यानी कुल 19 मामले औरंगाबाद के हैं। गुरुवार को कुल 4236 सैंपल की जांच की गई जिसमें 54 का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। बुधवार तक तक कोरोना संक्रमितों की संख्या जिले में 1625 थी जो अब बढ़कर 1679 हो गया है। एंटीजन किट से कुल 4111 सैंपल की जांच की गई। नवीनगर में 423 सैंपल की जांच में 7 का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। दाउदनगर की स्थिति में थोड़ा सुधार होता दिख रहा है। यहां 410 सैंपल की जांच गई जिसमें 3 का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। कुटुंबा में 303 की जांच में 3 का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। बारुण में 307 सैंपल की जांच में 2 पॉजिटिव मिला है। मदनपुर में 311 की जांच में 4, गोह में 318 की जांच में 6, हसपुरा में 116 की जांच में 3 एवं देव में 200 की जांच में 4 का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। शहर के पीएचईडी कॉलोनी के पास स्थित विद्यालय में कोरोना की जांच की गई। जांच को लेकर नागरिक सजग दिखे। कई नागरिकों ने जांच कराया। अधिकांश का रिपोर्ट निगेटिव आया। जांच के लिए शहर में अधिकारियों के द्वारा माइक से घोषणा कराई जा रही है। लोगों को जांच के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी