176 ग्रामीणों का बना गोल्डन कार्ड, लगा कैंप

दाउदनगर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नं- 7 में वार्ड पार्षद राजू राम के नेतृत्व में आयुष्मान भारत के तहत गोल्डन कार्ड बनवाने का कैंप शुक्रवार एवं

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 08:21 PM (IST) Updated:Sun, 08 Dec 2019 06:13 AM (IST)
176 ग्रामीणों का बना गोल्डन कार्ड, लगा कैंप
176 ग्रामीणों का बना गोल्डन कार्ड, लगा कैंप

औरंगाबाद। दाउदनगर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नं- 7 में वार्ड पार्षद राजू राम के नेतृत्व में आयुष्मान भारत के तहत गोल्डन कार्ड बनवाने का कैंप शुक्रवार एवं शनिवार लगाया गया। कैंप के लिए वार्ड पार्षद ने वार्ड में भ्रमण कर जनता से निवेदन किया कि आंगनबाड़ी केंद्र से मिले आयुष्मान भारत का सूची फार्म एवं जिनको फार्म नहीं है, वे अपना राशन कार्ड की जांच करा लें। बताया गया कि इस तरह से कैंप में 176 लोगों का गोल्डन कार्ड बनाया गया। कैंप को सफल बनाने हेतु भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष शंभू कुमार साथ दिया। बताया कि आयुष्मान भारत केंद्र सरकार की स्वास्थ्य क्षेत्र में महत्वाकांक्षी योजना हैं, गरीब व्यक्ति भी बीमारी या अन्य किसी में अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कर पाएंगे, ऐसी स्थिति में पैसा की कमी उनके स्वास्थ्य में आड़े नहीं आएगा। 50 करोड़ लोगों को सरकारी या प्राइवेट अस्पतालों में यह लाभ मिलेगी, इन परिवारों में कोई बिमारी होगी, उन्हें पांच लाख प्रति वर्ष तक मदद मिलेगी। केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य में क्रांति लाया है। वसुधा केंद्र संचालक मो. जयालुल हक एवं उनके साथी ने कैंप में कार्य किया।

chat bot
आपका साथी