बहन के घर गए युवक की हत्या

मुफस्सिल थाना के पवई गांव के बधार से पुलिस ने शुक्रवार सुबह 22 वर्षीय युवक का शव बरामद किया। घटनास्थल पर ही ग्रामीणों ने शव को पहचान

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 06:43 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 06:43 PM (IST)
बहन के घर गए युवक की हत्या
बहन के घर गए युवक की हत्या

औरंगाबाद। मुफस्सिल थाना के पवई गांव के बधार से पुलिस ने शुक्रवार सुबह 22 वर्षीय युवक का शव बरामद किया। घटनास्थल पर ही ग्रामीणों ने शव को पहचान लिया। बरमाद शव नगर थाना के दानी बिगहा निवासी बेचन राम उर्फ रामबचन राम के 22 वर्षीय पुत्र गणेश राम की है। बताया जाता है कि गणेश अपनी बहन के घर के माली थाना का राजपुर गांव गया था। दारोगा सुजीत कुमार ने बताया कि उसकी बहन दानी बिगहा में थी। बहन के पति बाहर में नौकरी करते हैं। घर पर कोई नहीं रहता है। आखिर वह बहन के यहां किसलिए गया, यह जानकारी नहीं हो सकी है। बताया जाता है कि पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। युवक के मौत के कारणों का पता नही चल सका है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। चर्चा है कि युवक की हत्या कर शव को बधार में फेंक दिया गया है। पुलिस का मानना है कि ठंड से भी युवक की मौत हो सकती है।

chat bot
आपका साथी