आपातकाल को भाजपा नेताओं ने बताया लोकतंत्र का काला दिवस

आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र के काला दिवस के रूप में जिले में शुक्रवार को मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 04:37 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 04:37 PM (IST)
आपातकाल को भाजपा नेताओं ने बताया लोकतंत्र का काला दिवस
आपातकाल को भाजपा नेताओं ने बताया लोकतंत्र का काला दिवस

आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र के काला दिवस के रूप में जिले में शुक्रवार को मनाया गया। वर्चुअल कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा के जिलामंत्री आलोक कुमार सिंह ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में सासाराम के सांसद छेदी पासवान, जिला प्रभारी त्रिविक्रम नारायण सिंह, जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल कुमार सिंह मौजूद रहे।

इस अवसर पर सांसद छेदी पासवान ने बताया कि 25 जून 1975 को देश में कांग्रेस द्वारा आपातकाल की घोषणा कर भारतीय लोकतंत्र की हत्या की गई थी। इस दिन पूरे देश में 1 लाख 10 हजार लोगों की गिरफ्तारी की गई। लगभग 253 पत्रकारों को गिरफ्तार करते हुए मीडिया की निजी स्वतंत्रता का हनन किया गया। कुल 21 महीने के आपातकाल के दौरान 18 प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं को बंद किया जाना, 290 अखबारों का सरकारी विज्ञापन रोका जाना लोकतंत्र के घातक साबित हुआ। इसलिए आज भाजपा कार्यकर्ता को इस चुनौती के साथ मजबूती के साथ खड़ा होकर राष्ट्र निर्माण में लगे रहना है।

इस अवसर पर महामंत्री मुकेश कुमार सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता सिंह, क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता राहुल कुमार सिंह, नगर संयोजक बिरेंद्र कुमार सिंह, आईटी सेल संयोजक रवि कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष कुमार बलराम सिंह उर्फ भोला सिंह, जिला उपाध्यक्ष सह जिला पार्षद दिनानाथ विश्वकर्मा, नगर मंत्री प्रशांत कुमार, देव मंडल अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, महामंत्री देव बिनय पाठक, उपाध्यक्ष देव मुकेश कुमार सिंह, मनोज कुमार पांडेय, कुटुंबा मंडल अध्यक्ष परमेश्वर बैठा, संडा मंडल अध्यक्ष राज कुमार पासवान, रफीगंज मंडल अध्यक्ष सबोध कुमार सिंह सहित सभी कार्यकर्ता शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी