बरसात में झील बना जाता है मलवां पथ

औरंगाबाद। औरंगाबाद-पटना मुख्य पथ के भरूब मोड़ से मलवां पथ गड्ढों में तब्दील हो गया है। बरसात के इस मौ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Sep 2018 06:33 PM (IST) Updated:Sun, 09 Sep 2018 06:33 PM (IST)
बरसात में झील बना जाता है मलवां पथ
बरसात में झील बना जाता है मलवां पथ

औरंगाबाद। औरंगाबाद-पटना मुख्य पथ के भरूब मोड़ से मलवां पथ गड्ढों में तब्दील हो गया है। बरसात के इस मौसम में सड़क पर झील का नजारा दिखता है। वाहन तो दूर पैदल चलना मुश्किल होता है। बारिश होने पर इस सड़क पर दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। सड़क पर किसी का ध्यान नहीं है। इस सड़क से प्रतिदिन सैकड़ों गांव के ग्रामीणों का आवागमन होता है। अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि सड़क के प्रति उदासीन हैं। भरूब तालाब के पास, पंचायत कार्यालय एवं मलवां मोड़ के पास बड़ा गड्ढा उभर आया है जिस कारण परेशानी हो रही है। बंधु बिगहा मोड़ के पास इतना बड़ा गड्ढा है कि वाहन पर बैठे यात्री भगवान का नाम लेकर यात्रा करते हैं। मुखिया बृजकिशोर ¨सह ने बताया कि सड़क बनाने को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से कहा गया है परंतु किसी ने ध्यान नहीं दिया। इस सड़क से बंधु बिगहा, होलीचक, कैथी, मखरा, अरईखाप, सदीपुर तकेया, मलवां, खुदवां, पचरूखिया, रामनगर, पोकठा, विशुनपुरा सहित सौ से अधिक गांव के ग्रामीणों का आवागमन होता है। सड़क खुदवां थाना मुख्यालय को ओबरा प्रखंड से जोड़ती है। व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष कृष्णाकांत शर्मा ने बताया कि सड़क महत्वपूर्ण है परंतु इस पर किसी का ध्यान नहीं है।

chat bot
आपका साथी