वर्चुअल रैली आज, सफलता को लेकर बैठक

औरंगाबाद। भाजपा ग्रामीण मंडल रफीगंज की बैठक मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ भाजपा नेता विनय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आज सात जून को आयोजित की गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 09:05 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 09:05 PM (IST)
वर्चुअल रैली आज, सफलता को लेकर बैठक
वर्चुअल रैली आज, सफलता को लेकर बैठक

औरंगाबाद। भाजपा ग्रामीण मंडल रफीगंज की बैठक मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ भाजपा नेता विनय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आज सात जून को आयोजित की गई है। इसमे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का वर्चुअल रैली (बिहार जन संवाद) कार्यक्रम की सफलता के लिए रफीगंज न्यू एरिया कार्यालय में बैठक की गई। इस बैठक में ग्रामीण मंडल के विभिन्न प्रकोष्ठों के लगभग 3000 लोगों को इस कार्यक्रम में जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया। मुख्य रूप से चरकावां अहमदपुर, भदवां बाजार, पोगर बाजार, नीमा चतुर्भुज एवं पचार में बड़े स्क्रीन पर इस कार्यक्रम को दिखाने का स्थान चिन्हित कर कार्यक्रम प्रभारी एवं आईटी प्रभारी नियुक्त किया गया। साथ ही सभी मंच मोर्चा के अध्यक्ष एवं संयोजक अपने-अपने गांव में बड़े स्क्रीन पर भी इस कार्यक्रम को सुनेंगे। मंडल के सभी बूथ अध्यक्ष भाजपा सोशल मीडिया मंच से प्रसारित इस कार्यक्रम को अपनी कमिटी के साथ सुनेंगे। इस बैठक में नगर अध्यक्ष बबल सोनी, ग्रामीण मण्डल महामंत्री बब्लू सिंह, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष अजय शर्मा, जनजाति मोर्चा अध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, उपेंद्र पासवान, भाजयुमो अध्यक्ष रामकुमार सिंह, आईटी संयोजक मिथिलेश सिंह, भाजयुमो उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह, कुंदन जी, चंदन भगत, श्रीराम सिंह, मीडिया प्रभारी चुन्नू शर्मा उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी