गर्मी को देखते हुए नगर परिषद ने दो स्थानों पर खोला प्याऊ

औरंगाबाद। गर्मी और तपिश को देखते हुए नगर पर्षद दाउदनगर द्वारा दो स्थानों पर प्याऊ की व्यवस्था की गयी है। टेंट की व्यवस्था कर उसने घड़ा रखकर पेयजल की व्यवस्था की गयी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 09:03 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 09:03 PM (IST)
गर्मी को देखते हुए नगर परिषद ने दो स्थानों पर खोला प्याऊ
गर्मी को देखते हुए नगर परिषद ने दो स्थानों पर खोला प्याऊ

औरंगाबाद। गर्मी और तपिश को देखते हुए नगर पर्षद दाउदनगर द्वारा दो स्थानों पर प्याऊ की व्यवस्था की गयी है। टेंट की व्यवस्था कर उसने घड़ा रखकर पेयजल की व्यवस्था की गयी है। नप के दो कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है, जो वहां मौजूद रह रहे हैं। विदित हो कि दाउदनगर अनुमंडल मुख्यालय है, जहां प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। इस समय भीषण गर्मी एवं तपिश का समय है, जिसके कारण प्याऊ की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। शहर के मौलाबाग रोड एवं बालिका इंटर स्कूल के पास एवं अनुमंडल मुख्यालय के भखरुआं मोड़ पर नगर परिषद द्वारा टेंट लगाकर प्याऊ की व्यवस्था की गई है। हालांकि भखरुआं मोड़ नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत नहीं आता है, फिर भी नप ने पहल करते हुए प्याऊ की व्यवस्था कराई है। नगर कार्यपालक पदाधिकारी जमाल अख्तर अंसारी ने बताया कि जनहित को देखते हुए नप द्वारा भखरुआं मोड़ पर भी प्याऊ की व्यवस्था कराई गई है। अभी दो स्थानों पर इसकी व्यवस्था कराई गई है। आवश्यकता पड़ने पर इसकी संख्या भी बढ़ाई जा सकती है।

chat bot
आपका साथी