मां व पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, पत्नी की मौत

औरंगाबाद। बारुण थाना के गोविदपुर गांव में बुधवार की रात एक युवक ने मां व पत्‍‌नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Jun 2020 08:03 PM (IST) Updated:Thu, 04 Jun 2020 08:03 PM (IST)
मां व पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, पत्नी की मौत
मां व पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, पत्नी की मौत

औरंगाबाद। बारुण थाना के गोविदपुर गांव में बुधवार की रात एक युवक ने मां व पत्‍‌नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया गया है। पुलिस ने आरोपित को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।

गोविदपुर निवासी अमित कुमार ने अपनी पत्नी चांदनी देवी को काटकर मौत के घाट उतार दिया। अपनी मां कमालती देवी को भी कुल्हाड़ी से वारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अमित कुमार की शादी नवीनगर के रजरियापुर गांव में वर्ष 2014 में चांदनी देवी के साथ हुई थी। उसके एक पुत्र और एक पुत्री है।

उधर मृतका के पिता विश्वनाथ राम ने बताया कि दहेज के कारण बेटी को मार डाला गया। विश्वनाथ राम ने चांदनी के पति, सास-ससुर पर आरोप लगाया है कि दहेज को लेकर बेटी को प्रताड़ित किया जाता था। उन्होंने बताया कि बीते माह ही मैंने 60 हजार रुपये अपने दामाद को भी दिया था। इसके साथ गाय देने की भी बात हुई थी। फिर भी इन लोगों ने मेरी बेटी को मार डाला। विश्वनाथ ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

थानाध्यक्ष रंजय कुमार ने बताया कि आरोपित को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घटना को लेकर पुलिस जांच पड़ताल की जा रही है। मृतका के पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। भोपतपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संतोष कुमार सहित अन्य ने घटना की निदा की है। घटना के संबंध में भोपतपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संतोष कुमार ने बताया कि गोविदपुर के किशुनदेव राम

chat bot
आपका साथी