पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला

कुटुंबा थाना के नेउरा टोला लभरी बिगहा खुर्द गांव में सोमवार शाम अभियुक्त शिव यादव को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर दिया। हरवे हथियार से लैस ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर गिरफ्तार अभियुक्त शिव को पुलिस

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Mar 2019 06:27 PM (IST) Updated:Tue, 26 Mar 2019 06:27 PM (IST)
पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला
पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला

औरंगाबाद। कुटुंबा थाना के नेउरा टोला लभरी बिगहा खुर्द गांव में सोमवार की शाम अभियुक्त शिव यादव को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर दिया। हरवे हथियार से लैस ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर गिरफ्तार अभियुक्त शिव को पुलिस अभिरक्षा से छुड़ाकर ले भागे। ग्रामीणों का हमला देख जमादार एवं साथ रहे अन्य पुलिसकर्मी जान बचाकर थाने के लिए भाग निकले। ग्रामीणों के हमला में पुलिस के साथ रहे अभियुक्त के पहचानकर्ता रवींद्र कुमार यादव एवं अखिलेश यादव घायल हो गए। बताया जाता है कि अभियुक्त शिव दहेज अधिनियम के मामले में दर्ज पिपरा थाना कांड संख्या 26/18 का अभियुक्त है। उक्त अभियुक्त के घर पर होने की सूचना पर जमादार प्रदुम्न पासवान के साथ कुटुंबा थाना पुलिस गिरफ्तार करने पहुंची थी। पुलिस ने जैसे ही अभियुक्त को गिरफ्तार किया कि ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। मामले में जमादार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें मुन्ना यादव, शंभू यादव, अंबिका पासवान, ददन पासवान, परशुराम पासवान, सुरेंद्र यादव, संजय यादव, दिनेश यादव, नंदू यादव, रंजय यादव, शिव यादव, लालदेव यादव, धनंजय यादव, विनय यादव, सुखदेव यादव, परिखा पासवान, अखिलेश पासवान, मिथिलेश पासवान, मंगर रिकियासन, बच्चू रिकियासन एवं मीरा रिकियासन नामजद अभियुक्त बनाया गया हैं। इसके अलावा इस जानलेवा हमला में 30 से 35 अन्य ग्रामीणों के भी शामिल होने की बात पुलिस ने प्राथमिकी में लिखी है। पुलिस ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए मंगलवार को गांव में छापेमारी की गई। परंतु अभियुक्त घर से फरार हो गए हैं।

chat bot
आपका साथी