शराब के नशे में युवक गिरफ्तार

दाउदनगर थाना पुलिस ने शराब के नशे में शहर के नालबंद टोली मुहल्ले से युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार युवक ओम प्रकाश दाउदनगर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 05:55 PM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 05:55 PM (IST)
शराब के नशे में युवक गिरफ्तार
शराब के नशे में युवक गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, दाउदनगर (औरंगाबाद) : दाउदनगर थाना पुलिस ने शराब के नशे में शहर के नालबंद टोली मुहल्ले से युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार युवक ओम प्रकाश दाउदनगर थाना क्षेत्र के हिच्छन बिगहा गांव का निवासी है, जो दाउदनगर शहर के नालबंद टोली मुहल्ले में किराए के मकान में रहता है। थानाध्यक्ष विश्वमोहन चौधरी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि वह शराब के नशे में धुत होकर हंगामा कर रहा था। सूचना पर सब इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने पहुंचकर उसे पकड़कर थाना लाया। ब्रेथ एनालाइजर से जांच के बाद उसकी चिकित्सीय जांच कराई गई। सब इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार सिंह ने मामले में प्राथमिक दर्ज कराया है।

chat bot
आपका साथी