पुनपुन नदी में डूबने से पशुपालक की हुई मौत

औरंगाबाद। जम्होर थाना क्षेत्र के धनाव गांव में शनिवार को पशुपालक 60 वर्षीय चनारीक सिंह की मौत पुनपुन नदी में डूबने से हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव को स्वजनों को सुपुर्द किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 09:47 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 09:47 PM (IST)
पुनपुन नदी में डूबने से पशुपालक की हुई मौत
पुनपुन नदी में डूबने से पशुपालक की हुई मौत

औरंगाबाद। जम्होर थाना क्षेत्र के धनाव गांव में शनिवार को पशुपालक 60 वर्षीय चनारीक सिंह की मौत पुनपुन नदी में डूबने से हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव को स्वजनों को सुपुर्द किया।

बताया गया कि चनारीक सिंह मवेशी को घर के समीप पुनपुन नदी में धो रहे थे। इसी दौरान वह गहरे पानी के तेज बहाव में चले गए और डूब गए। घटना की सूचना जैसे ही स्वजनों व ग्रामीणों को मिली तो गांव के दर्जनों लोग पुनपुन नदी में खोजबीन के लिए अपनी जान की बेपरवाह किए बगैर नदी में उतर पड़े। लोगों के द्वारा काफी देर तक नदी में शव की खोजबीन की गई। इसी दौरान जिगना गांव के समीप पुनपुन नदी से शव बरामद किया गया। ग्रामीणों ने जम्होर थाने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि उक्त पशुपालक की पानी में डूबने से मौत हो गई है। पत्नी दुलारी देवी, बेटा सूबेदार यादव का रो -रोकर बुरा हाल है। चनारीक सिंह दूध बेचकर घर चलाता था। वह अत्यंत गरीब परिवार में आता है। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल कायम है। इस संबंध में सीओ अमित कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुआवजा के लिए आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुनपुन नदी में डूबने से वृद्ध की हुई मौत

माली थाना क्षेत्र के मोती बिगहा गांव निवासी 60 वर्षीय मुसाफिर यादव की मौत शुक्रवार की शाम पुनपुन नदी में डूबने से हो गई। शनिवार सुबह शव को बरामद किया गया है। इससे गांव में मातम पसर गया।

मिली जानकारी के अनुसार, मुसाफिर यादव प्रतिदिन भैंस चराने नदी के इस पार से उस पार आया जाया करते थे। शुक्रवार की शाम नदी पार करने के क्रम में मुसाफिर यादव की नदी में डूबने से मौत हो गई। देर रात तक मुसाफिर जब अपने घर नहीं पहुंचा तो उसके स्वजन अन्य ग्रामीणों के साथ मिलकर उसकी खोजबीन करने लगे। शनिवार सुबह में मुसाफिर का शव बैरिया में पुनपुन नदी से बरामद किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि मोती बिगहा से मृतक का शव बैरिया पहुंच कर बांस के सहारे अटका हुआ था। माली थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद भेज दिया। इसके बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया।

chat bot
आपका साथी