भ्रष्टाचार के खिलाफ पंचायत चुनाव बाद आंदोलन : पूर्व मंत्री

औरंगाबाद। भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री रामाधार सिंह ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ पंचायत चुनाव के आंदोलन करेंगे। जिले में भ्रष्टाचार घर कर गया है। घटिया सड़क निर्माण इसका उदाहरण है। इतना ही नहीं जमीन रजिस्ट्री में व्यापक पैमाने पर अनियमितता बरती जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Aug 2021 11:08 PM (IST) Updated:Mon, 23 Aug 2021 11:08 PM (IST)
भ्रष्टाचार के खिलाफ पंचायत चुनाव बाद आंदोलन : पूर्व मंत्री
भ्रष्टाचार के खिलाफ पंचायत चुनाव बाद आंदोलन : पूर्व मंत्री

औरंगाबाद। भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री रामाधार सिंह ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ पंचायत चुनाव के आंदोलन करेंगे। जिले में भ्रष्टाचार घर कर गया है। घटिया सड़क निर्माण इसका उदाहरण है। इतना ही नहीं जमीन रजिस्ट्री में व्यापक पैमाने पर अनियमितता बरती जा रही है। व्यावसायिक जमीन को खेतीहर बताकर राजस्व की चोरी की जा रही है। मेरे पास ऐसे कई उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास कर रहा है। पीएम भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाना चाहते हैं परंतु अधिकारी एवं ठेकेदार की जोड़ी इसे सफल नहीं होने दे रही है। सड़क आगे से बनती है और पीछे से उखड़ती जा रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष दशरथ मेहता, महामंत्री राजकुमार सिंह, उपाध्यक्ष कुमार बलराम सिंह उर्फ भोला, राकेश कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता अनिल गुप्ता की उपस्थिति में कहा कि बिजली विभाग की स्थिति भी ठीक नहीं है। बारिश होने पर बिजली गायब हो जाती है। बुधवार को विद्युत विभाग के अभियंताओं के साथ बैठकर इस समस्या का निदान करेंगे। पूर्व मंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सभी को मिलकर आवाज बुलंद करना होगा। खाद की किल्लत पर कहा कि जिला प्रशासन के साथ सांसद भी लगे हुए हैं। शीघ्र ही किसानों को यूरिया खाद मिलेगी। गरीबों को मिल रही मुफ्त अनाज के संबंध में कहा कि इसके लिए ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा। औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र में 50 हजार झोला बनाकर डीलरों को दिया जाएगा। डीलर सरकार द्वारा दी जानेवाली मुफ्त अनाज उसी झोला में देंगे। पूर्व मंत्री ने भ्रष्ट इंजीनियर, ठेकेदार, अधिकारी एवं नेताओं की संपत्ति की जांच कराने की मांग उठाई। कहा कि इसके लिए मैं प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को पत्र लिखूंगा। भाजपा नेता संत सिंह, जिला प्रवक्ता मंटू शर्मा, राजेंद्र गुप्ता, प्रकाश सोलंकी, अनिल मुखिया, गौरव अकेला, संजय गुप्ता, बिनोद सिंह, रामकरण सिंह उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी