ट्रैक्टर से दबकर युवक की मौत, दो घायल

दाउदनगर-बारुण नहर रोड पर बेलाढ़ी गांव के पास बुधवार रात्रि अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटने से उस पर सवार 2

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 04:28 PM (IST) Updated:Thu, 21 Nov 2019 04:28 PM (IST)
ट्रैक्टर से दबकर युवक की मौत, दो घायल
ट्रैक्टर से दबकर युवक की मौत, दो घायल

संवाद सहयोगी, दाउदनगर (औरंगाबाद) : दाउदनगर-बारुण नहर रोड पर बेलाढ़ी गांव के पास बुधवार की रात्रि ट्रैक्टर पलटने से 28 वर्षीय दिलीप राजवंशी की मौत हो गई। ओबरा के सिकंदर यादव एवं चालक सुरेंद्र यादव घायल हो गये। दिलीप ओबरा थाना के सुरखी बिगहा गांव निवासी गोविद राजवंशी का पुत्र था।

जानकारी के अनुसार, बुधवार की देर रात्रि ट्रैक्टर ओबरा प्रखंड के तेजपुरा डिहरालख से दाउदनगर की ओर आ रहा था। वहां से ट्रैक्टर चालक राशन गिराकर लौट रहा था। ट्रैक्टर को ओबरा निवासी सुरेंद्र यादव चला रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर असंतुलित होकर खेत में पलट गया। ट्रैक्टर पर सवार दिलीप राजवंशी की मौत हो गई। प्रभारी थानाध्यक्ष मोहम्मद अरमान ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के पिता गोविद राजवंशी ने दाउदनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें ट्रैक्टर चालक सुरेंद्र यादव को नामजद किया है। उस पर तेजी एवं लापरवाही से ट्रैक्टर चलाने का आरोप लगाया है। मौत के बाद से रो रहे परिजन

दिलीप की मौत के बाद सुरखी गांव में मातम पसरा है। परिजन सिर्फ रो रहे हैं। पत्नी श्रीमति कुमारी, माता दुलारी देवी, पिता गोविद राजवंशी बिलख रहे थे। पत्नी बार-बार बेहोश हो रही थी और जब होश आता रोने लगती। तीन वर्ष का पुत्र सत्यम को पता नहीं चल रहा था कि आखिर यह क्या हो गया। मृतक की पत्नी ने 15 दिन पहले एक बालक को जन्म दिया है। दिलीप अत्यंत निर्धन व्यक्ति था, जो मजदूरी कर किसी तरह अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। अब उसके नहीं रहने से परिजनों के समक्ष खाने-पीने की समस्या उत्पन्न हो गई है। पैक्स अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश कुमार समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर सांत्वना दिया। मुखिया प्रतिनिधि ने बताया कि यह काफी निर्धन है। उसे सरकार से मुआवजा मिलना चाहिए।

chat bot
आपका साथी