हाईवा के धक्के से बाइक सवार जीजा-साले की मौत

झारखंड के पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना के खरार गांव के पास बुधवार रात्रि हुई दुर्घटना में नवीनगर थाना के चंद्रगढ़ पंचायत के महदुआ गांव निवासी

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 05:05 PM (IST) Updated:Thu, 21 Nov 2019 05:05 PM (IST)
हाईवा के धक्के से बाइक सवार जीजा-साले की मौत
हाईवा के धक्के से बाइक सवार जीजा-साले की मौत

संवाद सूत्र, नवीनगर (औरंगाबाद)

झारखंड के पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना के खरार गांव के पास बुधवार की रात हाईवा व बाइक की टक्कर में नवीनगर थाना की चंद्रगढ़ पंचायत के महदुआ गांव निवासी मुन्ना राम और उसके साले हुसैनाबाद थाना के झरगाड़ा के विनय राम की मौत हो गई। मृतक का भाई निरंजन राम एवं दूसरा साला उपेंद्र राम गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों का प्राथमिक उपचार हुसैनाबाद अस्पताल में किया गया। दोनों की स्थिति गंभीर बताई जाती है। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए रांची मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। मृतक मुन्ना राम के पिता विलायती राम ने बताया कि मुन्ना अपने भाई निरंजन के साथ अपनी ससुराल हुसैनाबाद थाना के झरगाड़ा गांव गया था। उसे अपने दोनों साले के साथ पानीपत जाना था। बुधवार की रात चारों एक ही बाइक पर सवार होकर जपला स्टेशन जा रहे थे। तभी खरार गांव के पास तेजी से आ रहे हाईवा ने बाइक में टक्कर मार दी। मुन्ना एवं उसके साला विनय राम की मौत हो गई। हुसैनाबद थानाध्यक्ष राजदेव प्रसाद ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं दुर्घटनाग्रस्त बाइक को पुलिस ने जब्त कर लिया है। हाईवा लेकर चालक फरार हो गया। बताया जाता है कि दुर्घटना की सूचना ग्रामीणों ने रात में ही हुसैनाबाद थाना को दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और सभी को अस्पताल भेजा। मृतक मुन्ना का शव जैसे ही गुरुवार को महदुआ पहुंचा मातम छा गया। परिजन रोने लगे।

chat bot
आपका साथी