अभाविप की कुटुंबा प्रखंड इकाई का हुआ पुनर्गठन, दीपक बने नगर अध्यक्ष

औरंगाबाद। अंबा के सतबहिनी मंदिर के पास एक होटल में सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान प्रदेश सहमंत्री सह सिन्हा कालेज छात्र संघ अध्यक्ष आशिका सिंह की देखरेख में प्रखंड इकाई का पुनर्गठन किया गया। सर्वसम्मति से दीपक कुमार सिंह को नगर अध्यक्ष राहुल कुमार को उपाध्यक्ष एवं दिलीप कुमार सिंह को नगर मंत्री बनाया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 09:35 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 09:35 PM (IST)
अभाविप की कुटुंबा प्रखंड इकाई का हुआ पुनर्गठन, दीपक बने नगर अध्यक्ष
अभाविप की कुटुंबा प्रखंड इकाई का हुआ पुनर्गठन, दीपक बने नगर अध्यक्ष

औरंगाबाद। अंबा के सतबहिनी मंदिर के पास एक होटल में सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान प्रदेश सहमंत्री सह सिन्हा कालेज छात्र संघ अध्यक्ष आशिका सिंह की देखरेख में प्रखंड इकाई का पुनर्गठन किया गया। सर्वसम्मति से दीपक कुमार सिंह को नगर अध्यक्ष, राहुल कुमार को उपाध्यक्ष एवं दिलीप कुमार सिंह को नगर मंत्री बनाया गया है। शिवम कुमार, ऋतिक कुमार व मोनू कुमार को नगर सह मंत्री बनाया गया है। इसी प्रकार विश्वजीत कुमार को मीडिया प्रभारी तथा नीतीश कुमार को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। वहीं, आदर्श कुमार को एसएफडी सह प्रमुख, गोलू कुमार को एसएफएस सह प्रमुख तथा सोनल कुमार, फरहत हुसैन, हिमांशु कुमार सिंह व रोहित मिश्र को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है। इसी प्रकार अभिषेक कुमार को जनता कालेज अध्यक्ष तथा पुजा कुमारी व गुंजन कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया। अविनाश कुमार को कॉलेज मंत्री तथा प्रीति कुमारी आतिश कुमार व अमित कुमार को सह मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। सभी नये मनोनीत कार्यकर्ताओं को उनके दायित्व से अवगत कराया गया। नवमनोनीत छात्र नेताओं ने कहा कि संगठन द्वारा उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी गई है उसका वे इमानदारी पूर्वक निर्वहन करेंगे। वे छात्र हित व राष्ट्रहित में कार्य करेंगे। सिन्हा कालेज छात्रसंघ अध्यक्ष ने कहा कि विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही छात्र व राष्ट्रहित में कार्य करते आई है। एसएफडी प्रमुख पुरस्कार अग्रवाल ने कहा कि अभाविप कार्यकर्ता स्वामी विवेकानंद के विचारों को लेकर ज्ञान,सील और एकता के ध्येय से संगठन ने आज भारत में लाखों युवाओं को खड़ा किया है जो भ्रष्टाचार-कुरीतियों के विरुद्ध लड़ाई लड़ने को तत्पर रहते हैं। छात्र नेताओं ने कहा कि अभाविप अंबा में डिग्री कालेज की स्थापना के लिए लगातार प्रयासरत है। विश्वजीत कुमार सिंह ने कहा कि नई टीम अंबा के शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार तत्पर रहेगी। भोदू सिंह, विशाल कुमार, पूर्व नगर मंत्री अमन सिंह, रोहित तिवारी, राजू कुमार, सोनू कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी