हसपुरा में शांतिपूर्ण माहौल में 70.05 प्रतिशत मतदान

औरंगाबाद। हसपुरा प्रखंड में सोमवार को शांतिपूर्ण माहौल में पंचायत चुनाव संपन्न हो गया। कहीं से कोई अप्रिय वारदात की सूचना नहीं है। प्रशासन ने भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराने में सफलता पाई है। प्रत्येक बूथ पर पर्याप्त पुलिसबलों की व्यवस्था की गई थी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 08:55 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 08:55 PM (IST)
हसपुरा में शांतिपूर्ण माहौल में 70.05 प्रतिशत मतदान
हसपुरा में शांतिपूर्ण माहौल में 70.05 प्रतिशत मतदान

औरंगाबाद। हसपुरा प्रखंड में सोमवार को शांतिपूर्ण माहौल में पंचायत चुनाव संपन्न हो गया। कहीं से कोई अप्रिय वारदात की सूचना नहीं है। प्रशासन ने भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराने में सफलता पाई है। प्रत्येक बूथ पर पर्याप्त पुलिसबलों की व्यवस्था की गई थी। हमेशा सेक्टर से लेकर अन्य पदाधिकारी बूथों का निरीक्षण करते रहे जिसका परिणाम रहा कि शांतिपूर्ण ढंग से मतदाताओं ने अपना मत का प्रयोग किया। यहां मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो गई थी। मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मुद्रा में मतदाता कतारबद्ध होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पथरौल में प्राथमिक विद्यालय, नानू बिगहा, अमझशरीफ में सामुदायिक भवन सहित कुछ बूथों पर आरोप प्रत्यारोप व शोरगुल देखने को मिला। जहां प्रशासन के हस्तक्षेप से ठीक हो गया। शाम चार बजे तक यहां 70.05 प्रतिशत मतदान हुए।

प्रखंड में इस बार युवा से लेकर महिला, बुजुर्ग समेत दिव्यांग मतदाताओं में भी वोट देने के लिए उत्साह व उमंग देखा गया। यहां कुल 1783 प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला ईवीएम व बाक्स में बंद हो गया। जिसका फैसला एक दिसम्बर को मतदान के दिन होगा। बाला बिगहा मध्य विद्यालय, रघुनाथपुर, खुटहन, मलहारा सहित गांवों में महिला व पुरुष मतदाताओं की लंबी कतार सुबह से ही जमी रही। यहां वोट देने के प्रति मतदाता अन्य जगहों की अपेक्षा अधिक जागरूक दिखे। गहना व बघोई गांव में भी वोट देने के प्रति मतदाता अधिक जागरूक दिखे। निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव को प्रखंड में डीएम व एसपी निरीक्षण के लिए हसपुरा पहुंचे। विभिन्न मतदान केंद्रों का जायजा लिया। पदाधिकारियों के आने से चुनाव में उपद्रव करने वाले व्यक्तियों में हड़कंप दिखा। चुनाव को लेकर प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किये गए थे। मतदान कि प्रक्रिया स्वस्थ एवं स्वच्छ हो व कोरोना को लेकर प्रशासन की तरफ से इसके लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। जबकि प्रखंड के विभिन्न बूथों पर निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ अभय कुमार, सीओ मो. नुमान अहमद, थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह द्वारा निगरानी करते देखा गया। इस दौरान सेक्टर व कई पदाधिकारियों ने भी प्रखंड में स्थापित कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया व मतदान केंद्रों की व्यवस्था का जायजा लिया। बात दें कि प्रखंड में 202 बूथ प्रखंड में बनाये गए थे। इसमें एक चलंत मतदान केंद्र व 4 सहायक मतदान केंद्र शामिल था। चुनाव कराने के लिए कुल 1212 कर्मी व 24 दंडाधिकारी लगाए गए थे।

chat bot
आपका साथी