18 पैक्सों पर 61.22 प्रतिशत पड़े वोट

तनाव के बीच बुधवार को ओबरा प्रखंड के 18 पैक्सों का चुनाव संपन्न हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 10:36 PM (IST) Updated:Thu, 12 Dec 2019 06:09 AM (IST)
18 पैक्सों पर 61.22 प्रतिशत पड़े वोट
18 पैक्सों पर 61.22 प्रतिशत पड़े वोट

तनाव के बीच बुधवार को ओबरा प्रखंड के 18 पैक्सों का चुनाव संपन्न हो गया। सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बावजूद कई बूथों पर समर्थकों के बीच नोंकझोंक हुई। एसपी दीपक वर्णवाल, एएसपी राजेश कुमार सिंह, एसडीओ तनय सुल्तानिया एवं एसडीपीओ राजकुमार तिवारी जायजा लेते दिखे।

ओबरा में 61.62 प्रतिशत मतदान होने की सूचना है। सबसे अधिक मतदान बेल पैक्स में हुआ। यहां 75 प्रतिशत वोट पड़ हैं। दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना है। उच्च विद्यालय चंदा बूथ पर नोंकझोंक के बीच शांतिपूर्ण मतदान हुआ। यहां तीन बूथ बनाए गए थे। खुदवां थानाध्यक्ष तारबाबू पूरे दिन चंदा बूथ पर डटे रहे। मध्य विद्यालय बेल पर चार बूथ बनाए गए थे। बूथ नंबर- तीन पर आधे घंटे विलंब से मतदान कार्य शुरू हुआ। कर्मी शिवपूजन गुप्ता ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण विलंब हुआ। डिहुरी पैक्स पर 52 एवं ओबरा पैक्स में 62.56 प्रतिशत मतदान की सूचना है। मध्य विद्यालय महुआंव बूथ पर नोंकझोंक के बीच शांतिपूर्ण मतदान हुआ। करसावां पैक्स के पांच बूथों पर चुनाव शांतिपूर्ण रहा। यहां मतदाता सुबह से ही अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए कतार में खड़े दिखे। मध्य विद्यालय बेल में भी पांच बूथ बनाए गए थे। यहां मतदाता सुबह चार बजे से ही पहुंचकर कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करने लगे। मतदाता रेशमा कुमारी, चंदा देवी, नुरूजहां खातून ने बताया कि घंटों से कतार में खड़ी हूं। वोट देकर ही अपने घर जाऊंगी। महिलाएं सज-धजकर मतदान केंद्रों पर पहुंचे। वहीं मध्य विद्यालय मनौरा के बूथों पर शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न हुआ। चंदा बूथ पर मतदान के लिए कतार में खड़े 75 वर्षीय ललन उपाध्याय, 65 वर्षीय जयराम पांडेय एवं दामोदर उपाध्याय ने बताया कि दो घंटे से लाइन में हैं। बूथ पर सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ है। यहां महिला मतदाताओं की लंबी कतार दिखी।

chat bot
आपका साथी