तीन पैक्स अध्यक्ष डकार गए 50 लाख का सीएमआर

औरंगाबाद। नवीनगर प्रखंड के सोनौरा, बरियावां एवं सिमरी धमनी पैक्स के अध्यक्ष एवं प्रबंधक सीएमआर गबन क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Sep 2018 08:03 PM (IST) Updated:Sun, 09 Sep 2018 08:03 PM (IST)
तीन पैक्स अध्यक्ष डकार गए 50 लाख का सीएमआर
तीन पैक्स अध्यक्ष डकार गए 50 लाख का सीएमआर

औरंगाबाद। नवीनगर प्रखंड के सोनौरा, बरियावां एवं सिमरी धमनी पैक्स के अध्यक्ष एवं प्रबंधक सीएमआर गबन करने मामले में फंस गए है। तीनों पैक्सों के अध्यक्ष एवं प्रबंधक पर प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अनील विलोचन के द्वारा माली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। तीनों पैक्स के अध्यक्ष एवं प्रबंधक पर 50 लाख 13 हजार का सीएमआर गबन करने का आरोप लगाया गया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार सोनौरा पैक्स अध्यक्ष अमोद ¨सह के द्वारा किसानों से 3230 ¨क्वटल धान क्रय किया गया था। क्रय किए गए धान के समतुल्य 2164.10 ¨क्वटल सीएमआर राज्य खाद्य निगम को आपूर्ति करना था। पैक्स के द्वारा 1620 ¨क्वटल सीएमआर एसएफसी को आपूर्ति की गई। शेष 544.10 ¨क्वटल सीएमआर आपूर्ति नहीं की गई। बरियावां पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार ¨सह एवं प्रबंधक चितरंजन कुमार ¨सह के द्वारा किसानों से 2892 ¨क्वटल धान क्रय किया गया था। 1937.64 ¨क्वटल सीएमआर एसएफसी को आपूर्ति करना था पर पैक्स के द्वारा 810 ¨क्वटल आपूर्ति किया गया। शेष 1127.64 ¨क्वटल सीएमआर एसएफसी को नहीं दी गई। सिमरी धमनी पैक्स अध्यक्ष अर¨वद कुमार ¨सह एवं प्रबंधक रविरंजन कुमार के द्वारा किसानों से 7591 ¨क्वटल धान क्रय किया गया था। 5085.97 ¨क्वटल सीएमआर एसएफसी को देना था। पैक्स के द्वारा 4590 ¨क्वटल सीएमआर जमा किया गया। शेष करीब 11 लाख 47 हजार का 495.97¨क्वटल सीएमआर का गबन कर लिया गया। बीसीओ के अनुसार सोनौरा पैक्स के द्वारा 12 लाख 58 हजार एवं बरियावां पैक्स के द्वारा 26 लाख 8 हजार का सीएमआर गबन किया गया है। थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि मामले में तीनों पैक्स के अध्यक्ष एवं प्रबंधक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वरीय अधिकारी का आदेश प्राप्त होते ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जाएंगे।

chat bot
आपका साथी