विशेष अभियान में 268 लीटर शराब के साथ 10 तस्कर गिरफ्तार

औरंगाबाद। पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस ने शराब के खिलाफ अभियान चला रखा है। एसपी कांतेश कुमार मिश्र के आदेश पर गुरुवार को नौ थानों की पुलिस ने 268 लीटर शराब के साथ 10 तस्करों को गिरफ्तार किया है। दाउदनगर एवं रिसियप में एक-एक बाइक जब्त की गई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Nov 2021 10:52 PM (IST) Updated:Thu, 18 Nov 2021 10:52 PM (IST)
विशेष अभियान में 268 लीटर शराब के साथ 10 तस्कर गिरफ्तार
विशेष अभियान में 268 लीटर शराब के साथ 10 तस्कर गिरफ्तार

औरंगाबाद। पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस ने शराब के खिलाफ अभियान चला रखा है। एसपी कांतेश कुमार मिश्र के आदेश पर गुरुवार को नौ थानों की पुलिस ने 268 लीटर शराब के साथ 10 तस्करों को गिरफ्तार किया है। दाउदनगर एवं रिसियप में एक-एक बाइक जब्त की गई है। एसपी ने बताया कि रिसियप थाना क्षेत्र से 50.4 लीटर देसी शराब जब्त की गई है। बाइक बीआर26आर-0144 से शराब लेकर तस्कर झारखंड से आ रहे थे। सूचना पर पुलिस ने गिरफ्तार किया। रिसियप थाना पुलिस ने रिसियप गांव निवासी रवींद्र कुमार सिंह एवं बारुण थाना क्षेत्र के भलुआ गांव निवासी दिलीप कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। नगर थाना पुलिस ने दो बोतल शराब जब्त की है। मदनपुर थाना पुलिस ने शराब सेवन के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसपी ने बताया कि सबसे अधिक शराब दाउदनगर थाना पुलिस द्वारा जब्त की गई है। दाउदनगर पुलिस ने 170.250 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। हसपुरा थाना पुलिस ने 34.4 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। कासमा थाना पुलिस ने चार लीटर देसी शराब एवं गोह थाना पुलिस ने एक बोतल अंग्रेजी एवं चार लीटर देसी शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। नवीनगर थाना पुलिस के द्वारा 3.9 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। बारुण थाना पुलिस ने शराब सेवन के आरोप में दो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसपी ने बताया कि शराब को लेकर पुलिस गंभीर है। शराब जब्ती को लेकर नियमित अभियान चलेगा। अधिकांश तस्कर झारखंड से शराब लाकर औरंगाबाद के इलाके में बिक्री करते हैं।

chat bot
आपका साथी