स्वच्छता में महिलाओं ने दिखाई भागीदारी

अरवल नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में स्वच्छ भारत अभियान के तहत शनिवार को सतपुरा गांव में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 11:34 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 11:34 PM (IST)
स्वच्छता में महिलाओं ने दिखाई भागीदारी
स्वच्छता में महिलाओं ने दिखाई भागीदारी

अरवल: नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में स्वच्छ भारत अभियान के तहत शनिवार को सतपुरा गांव में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अध्यक्षता राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सूरज कुमार एवं नीतीश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। गांव की गलियों से प्लास्टिक के कचरे को हटाया गया। अभियान में ग्रामीण महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अपने-अपने घर के आसपास हमेशा साफ-सफाई रखने के साथ-साथ प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने का संकल्प भी दोहराया।

ग्रामीणों को प्लास्टिक के कचरे से होने वाले नुकसान के बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया गया। ग्रामीणों को प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने और न किसी को करने देने में भरपूर सहयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जीविका की बबीता देवी और महिला मंडल अध्यक्ष की राधिका देवी के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने भाग लिया।

पर्व के पूर्व होगी छठ घाटों की सफाई :

सदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मखदुमपुर के प्रांगण में छठ पूजा समिति की बैठक की गई। अध्यक्षता मार्गदर्शक मंडल के सदस्य निर्भय कुमार सिंह ने की। छठ पर्व के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी धूमधाम से उत्सवी माहौल में छठ महापर्व मनाने का निर्णय लिया गया है। घाटों की साफ-सफाई पूर्व में ही कर लेने का निर्णय लिया गया है। समिति द्वारा खरना के दिन प्रसाद का वितरण व पारन के अवसर पर छठ व्रतियों को शरबत पिलाने के साथ-साथ अन्य कार्यों को करने का निर्णय लिया गया। चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वालंटियर की तैनाती करने का भी निर्णय लिया गया। मौके पर सूरज कुमार, विकास कुमार, रवि रंजन, पवन कुमार, सोनू, शैलेंद्र कुमार भी थे।

chat bot
आपका साथी