बंधु बिगहा गांव में बंद चार घरों से जेवरात व नकदी की चोरी

अरवल किजर थाना क्षेत्र के बंधु बिगहा गांव में चोरों ने बंद पड़े चार मकानों को अपना निशाना बनाया। इन घरों से करीब तीन लाख के जेवरात कपड़ा समेत अन्य आवश्यक सामग्री चुरा कर ले गए। बुधवार की सुबह मकान मालिक घर पहुंचे तो स्थिति देखकर सन्न रहे गये।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 12:21 AM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 12:21 AM (IST)
बंधु बिगहा गांव में बंद चार घरों से जेवरात व नकदी की चोरी
बंधु बिगहा गांव में बंद चार घरों से जेवरात व नकदी की चोरी

अरवल: किजर थाना क्षेत्र के बंधु बिगहा गांव में चोरों ने बंद पड़े चार मकानों को अपना निशाना बनाया। इन घरों से करीब तीन लाख के जेवरात, कपड़ा समेत अन्य आवश्यक सामग्री चुरा कर ले गए। बुधवार की सुबह मकान मालिक घर पहुंचे तो स्थिति देखकर सन्न रहे गये।

गांव के कन्हाई सिंह, राजेश्वर सिंह, अवधेश सिंह तथा गुड्डी कुमार सिंह के घर में चोरी हुई है। चारों लोगों के स्वजन घर से बाहर रहते हैं। सभी मकान बंद रहता है। बुधवार को कन्हाई सिंह जब अपने घर पहुंचे और मुख्य द्वार का ताला खोलकर घर में प्रवेश किया तो घर की स्थिति देखकर सन्न रह गए। सारा सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी, बक्सा सभी सामान तोड़कर फेंका हुआ था। उसमें रखे हुए जेवरात समेत अन्य कीमती कपड़े गायब थे। उन्होंने बताया कि तीन लाख के जेवरात तथा 50 हजार का कपड़ा चोरी हुआ है। ग्रामीणों ने जब घर की छत पर चढ़कर देखा तो राजेश्वर सिंह के आंगन में भी बक्सा एवं अन्य सामान फेंका हुआ था। इसकी सूचना पटना में रह रहे राजेश्वर सिंह को दी गई। बुधवार की शाम वह गांव पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनके घर में जेवरात नहीं था। चोर 50 हजार कीमत का कपड़ा ले गए हैं। अवधेश सिंह तथा गुड्डी कुमार सिंह के घर में चोरों को कुछ खास हाथ नहीं लगा। उनके घर में रखे बक्से एवं अन्य सामान तोड़कर चोरों ने जेवरात की तलाशी की थी।

कन्हाई सिंह ने घटना की सूचना किजर थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। कन्हाई सिंह तथा राजेश्वर सिंह के बयान पर किजर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। चोरी की घटना को कब अंजाम दिया गया है, यह जानकारी किसी को नहीं है।

chat bot
आपका साथी